2019 चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपनी ताकत बढ़ाने में जुट गई है। इसी कड़ी में आज कई और लोगों को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
लखनऊ. 2019 चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी अपनी ताकत बढ़ाने में जुट गई है। इसी कड़ी में आज कई और लोगों को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए पूर्व सांसद एवं केन्द्र सरकार में मंत्री रहे सत्य प्रकाश मालवीय की पुत्री संगीता मालवीय शर्मा एवं पौत्र समर्थ शांडिल्य ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में ग्रहण की। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने दी।
सत्य प्रकाश मालवीय इलाहाबाद नगर निगम के मेयर और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी थे। वे डाॅ0 लोहिया के जमाने से समाजवादी आंदोलन के साथ जुड़े रहे। चैधरी चरण सिंह के भी विश्वस्त सहयोगियों में मालवीय रहे थे। चैधरी साहब और चन्द्रशेखर दोनों प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का उन्हें अवसर मिला था।
यह लोग भी हुए सपा में शामिल-
इसके अतिरिक्त भारतीय पटवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामलखन पटवा ने अपने तीन सौ से अधिक साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इनमें प्रमुख रूप से श्रीमती शांति देवी, अशोक बाबू, डाॅ0 रीतेश देवल, संजय पटवा, गणेश पटवा शामिल रहे। इस मौके पर सदस्य विधान परिषद अरविन्द कुमार सिंह, जगजीवन प्रसाद, शशांक यादव, जिलाध्यक्ष लखीमपुर खीरी अब्दुल कय्यूम और धनंजय उपाध्याय उपस्थित थे।