औरैया

चार अंतरराष्ट्रीय चरस तस्कर गिरफ्तार: 2 करोड़ से ज्यादा की 6.7 किलोग्राम चरस बरामद

International hashish smuggler arrested औरैया में नेपाल से लाई गई दो करोड़ की चरस बरामद की गई है। जिसमें नेपाली परिवार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो नेपाल से गोरखपुर, कानपुर होते हुए औरैया पहुंचे थे। जहां चरस देते समय चारों को गिरफ्तार किया गया। साथ में एक बच्चा भी शामिल है।

2 min read
Dec 17, 2024

International hashish smuggler arrested उत्तर प्रदेश की औरैया पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब नेपाल से चरस लेकर आए तीन अभियुक्त सहित चार को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो नेपाली महिला भी शामिल हैं। पकड़े गए चरस तस्कर नेपाल से गोरखपुर, कानपुर के रास्ते औरैया आए थे। जो एक फैमिली के रूप में यात्रा करते थे। साथ में एक बच्चा भी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चरस की गुणवत्ता की जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। पकड़े गए माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ से अधिक है। मामला अजीतमल थाना क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के औरैया में स्वाट टीम और पुलिस के संयुक्त प्रयास से यह सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 6 किलो 700 ग्राम चरस बरामद किया है‌। जो नेपाल से लाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और नियमों के पालन के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए चारों को गिरफ्तार किया है।

इन्हें किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार चरस तस्करों में राजकुमार दुबे पुत्र शिवराम दुबे निवासी रोशनपुर अयाना औरैया, प्रेम हाजरा तुषार पुत्र मनई हाजरा तुषार, पुनीता पत्नी प्रेम हाजरा निवासीगण मुडली फुलवरिया थाना पोखरिया जिला परसा प्रांत मघेश देश नेपाल और गीता कुमारी पत्नी लालबाबू पासवान निवासी देवरिया थाना पोखरिया जिला परसा प्रांत मघेश नेपाल शामिल है। पकड़े गए राजकुमार दुबे के खिलाफ औरैया में तीन मुकदमा दर्ज है। जिसमें एक हत्या का भी है। ‌

पति पत्नी और बेटे के साथ करते हैं तस्करी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रेम हाजरा तुषार अपनी पत्नी पुनीता के साथ चरस का व्यापार करता है। अपने बेटे को भी साथ लेकर चलता था। जिससे कि किसी को उन पर शक ना हो। गीता कुमारी भी साथ में पकड़ी गई है। पकड़े गए तीनों नेपाली, नेपाल से चरस लेकर गोरखपुर, कानपुर के रास्ते औरैया आए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया। चरस देते समय चारों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है। चारों चरस तस्करों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Also Read
View All

अगली खबर