Winter holidays announced उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित फर्रुखाबाद के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। अवकाश तालिका के अनुसार 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित रहेगा। जो साल के अंतिम दिन से शुरू होगा। इसके अतिरिक्त बड़ा दिन 25 दिसंबर को भी सार्वजनिक अवकाश है। इस दिन जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बैंकों में भी 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में इस हफ्ते 21 और 22 दिसंबर को बंदी रहेगी।