उत्तर प्रदेश के उन्नाव के उप कृषि निदेशक शशांक ने बताया कि गोल्डन कार्ड धारक किसान को राजकीय कृषि बीज भंडार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे कि वह भी ग्राम सभा के किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को केवल प्रधानमंत्री सम्मान निधि ही नहीं मिलेगा। बल्कि किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, एमएसपी बिक्री मूल्य, कृषि अवसंरचना फंड जैसी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिले में 30 दिसंबर तक कृषि, राजस्व, पंचायत विभाग की तरफ से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।