औरैया

भारतीय थल सेना का जवान गिरफ्तार: महिला मित्र से मोबाइल छीनने पर की उसके भाई की हत्या

Indian Army soldier arrested for murder औरैया में गेहूं के खेत में 35 वर्षीय युवक का रक्त रंजित शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने भारतीय सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में जानकारी दी।

2 min read
Feb 17, 2026
फोटो सोर्स- औरैया पुलिस

Indian soldier kills girlfriend's brother: औरैया में युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपनी बहन से मोबाइल छीन लिया था। मृतक आरोपी सेना के जवान से बातचीत करने के लिए मना करता था। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित की गई थी। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भारतीय सेना के जवान को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना अजीतमल थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: कानपुर से प्रयागराज, भुसावल होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

14 फरवरी को की गई हत्या

उत्तर प्रदेश के औरैया के अजीतमल थाना क्षेत्र अंतर्गत अमावता गांव निवासी अर्जुन सिंह (35) पुत्र दुर्गा सिंह का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। 14 फरवरी को हुई इस घटना की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अजीतमल थाना पुलिस पहुंच गई। स्वाट और फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। इस मौके पर साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया।

मृतक के भाई की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा

मृतक अर्जुन सिंह के भाई की तहरीर पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विवेचना शुरू की। आज 17 फरवरी को प्रताप पुल के नीचे से आरोपी भानु उर्फ दुरपत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से हत्या में प्रयोग की गई टॉर्च, ईट, दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

क्या कहता है गिरफ्तार आरोपी?

भारतीय सेवा के जवान भानु उर्फ दुरपत सिंह ने बताया कि 2017 में उसने भारतीय सेवा ज्वाइन की थी। 7 फरवरी को छुट्टी लेकर घर पर आया था। उसकी बातचीत अर्जुन सिंह की बहन से होती थी, जिस पर मृतक आपत्ति करता था। वह बातचीत करने के लिए मना करता था और उसने मोबाइल भी छीन लिया। इस पर भानु रंजिश मानते हुए उसकी हत्या की साजिश रचने लगा।‌

खेत की रखवाली के समय की हत्या

भानु को जानकारी हुई कि अर्जुन सिंह रखवाली के लिए खेत में सोता है। वहीं पर उसने अर्जुन की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हमला कर दिया। टॉर्च और ईंट से उसने अर्जुन की हत्या कर दी और घरवालों को गुमराह करने के लिए अर्जुन के ही फोन से उसके भाई को जानकारी दी कि जंगली जानवरों के हमले से अर्जुन की मौत हो गई। पुलिस ने घटना का खुलासा किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

Updated on:
17 Feb 2026 08:33 pm
Published on:
17 Feb 2026 08:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर