
औरैया. जनपद के विधूना कोतवाली की चौकी रुरुगंज में किन्नरों ने हंगामा कर दिया। चौकी पुलिस पर आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ और उल्टा झूठ बोल कर सभी को बुला लिया कि वह आरोपी को पकड़े हुए है। नाराज किन्नरों ने चौकी के सिपाही पर रुपए मांगे जाने का आरोप लगाकर थाने में ही हंगामा शुरू कर दिया।
3 लाख रुपए व 10 तोला सोना की चोरी किए जाने की शिकायत
बताते चले कि 18 मई को शीला किन्नर ने चौकी रुरुगंज में तैनात सिपाही सुरेंद्र सिंह को एक तहरीर देकर बताया कि उसके पास एक किन्नर छुटकी उर्फ दरोगा पुत्र रविन्द्र बाथम निवासीं रुरुखुर्द बीते ढाई महीने से शीला किन्नर के साथ रह रहा था। उसने उसके घर से लगभग 3 लाख रुपए व 10 तोला सोना की चोरी किए जाने की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न कर उल्टा जल्द ही आरोपी को पकड़े जाने का दिलासा दिलाते रहे। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद जब किन्नर शीला ने सिपाही सुरेन्द्र से बात की तो कहा कि हमने छुटकी किन्नर को पकड़ लिया और उसे थाने में ले आए।
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा शुरू
कुछ माल लेते आओ। यह जानकारी मिलते ही शीला किन्नर अपने साथी के चौकी पहुंच गए। और आरोपी को सामने बुलाए जाने की मांग की तो वह मौके पर नहीं मिला। इसको लेकर किन्नरों ने सिपाही सुरेंद्र सिंह और चौकी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने मामले को शांत कराया। इसके बाद उन्होंने मांग की आरोपी को जल्दी पकड़ा जाए और सिपाही सुरेंद्र द्वारा जो रुपए की मांग की जा रही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो किन्नरों की नारेबाजी इसी तरह लगातार जारी रहेगी।