औरैया

सपा नेता की गुंडई, नई बनी RCC सड़क को फार्च्यूनर से रौंद डाला, BJP बोली- कुचला जा रहा विकास

RCC Road Damage Video : औरैया से एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि एक सपा का झंड़ा लगी फार्च्यूनर कार निर्माणाधीन सड़क को रौंदते जा रही है।

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
फार्च्यूनर से निर्माणाधीन सड़क को रौंद डाला, PC- X

औरैया जिले में एक फार्च्यूनर से RCC सड़क को रौंदने का एक वीडियो सामने आया है। सपा का झंड़ा लगी फार्च्यूनर निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरती नजर आई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

मामला कुदरकोट थाना क्षेत्र में एरवाकटरा विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर खास का है। लोक निर्माण विभाग द्वारा आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान सपा के पूर्व राज्य मंत्री विनोद यादव कक्का की कार कथित तौर पर निर्माणाधीन सड़क के बीच से गुजरती नजर आई।

ये भी पढ़ें

दूल्हा बनेंगे बाबा विश्वनाथ, सारंगनाथ मंदिर से आई हल्दी, शुरू हुई विवाह की रस्में

पूर्व मंत्री ने बताया इसे साजिश

विनोद यादव कक्का से इस मामले में जब बात की गई तो उन्होंने इसे विरोधियों की साजिश बताया गया। उनका कहना है कि गाड़ी मेरे द्वारा वहां से गुजारी गई, लेकिन सड़क पर किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मैंने गाड़ी गुजरने के बाद तुरंत उतरकर देखा तो सड़क पर टायर के किसी भी तरह के निशान नहीं छपे थे। लेकिन, चुनाव को देखते हुए विरोधी मेरे खिलाफ साजिश कर रहा हैं।

बीजेपी ने X पर बोला हमला

जिस गाड़ी पर लगा है सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा…यह बात एक बार फिर चरितार्थ होती दिखी। अखिलेश यादव के पदचिह्नों पर चलने वाले उनके सपाई गुंडों की करतूत हमेशा विकास को कुचलने की ही रहती है। ग्रामीण क्षेत्र में विकसित की जा रही नई सड़क पर फर्राटा भरते सपा नेता की गाड़ी इस बात का अक्षरशः प्रमाण है कि न तो इन्हें जनता की चिंता है और न ही विकास की।

ये भी पढ़ें

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर योगी बोले- हर कोई शंकराचार्य नहीं लिख सकता, नियम सभी के लिए एक

Updated on:
14 Feb 2026 02:12 pm
Published on:
14 Feb 2026 02:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर