औरैया

शादी के मंडप में दूल्हे को देखकर चौंक गई दुल्हन, बोली- अब ब्याह नहीं करूंगी

Viral Wedding New: उत्तर प्रदेश में दुल्हन की बात नहीं मानना दूल्हे को भारी पड़ गया। दुल्हन इस कदर खफा हुई कि उसने भरे मंडप में दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

2 min read
Apr 18, 2025

दुल्हन ने दूल्हे को शादी में शेरवानी पहनकर आने के लिए कहा था, लेकिन दूल्हा कोट-पैंट में बारात लेकर पहुंच गया। इससे दुल्हन खफा हो गई। बात तब और बिगड़ गई जब जयमाला की रस्म के लिए दूल्हा फूल माला लेकर न पहुंचा। नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार दिया। अंततः: बारात को बगैर दुल्हन वापस होना पड़ा।

लड़की को पसंद नहीं था दूल्हा!

मामला औरैया के एक मोहल्ले का है। यहां की लड़की की शादी अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के लड़के से तय हुई थी। छह फरवरी को दोनों की इगेंजमेंट हुई थी। तब दुल्हन को लड़का पसंद नहीं आया था, लेकिन दबाव में उसने हामी भर दी थी।

शेरवानी में नहीं आने से खफा हुई दुल्हन

बुधवार रात बारात औरैया पहुंची। दूल्हे को कोट पैंट में देख दुल्हन खफा हो गई। इसकी वजह ये थी कि दुल्हन ने दूल्हे को शेरवानी पहनकर आने के लिए कहा था, लेकिन उसने बात नहीं मानी। वहीं, जयमाल के पहले ही दूल्हे के पिता ने शराब भी पी ली। इस पर दुल्हन के परिजन भी नाराज हो गए। रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे मामला संभाला। लेकिन बात तब और बिगड़ गई, जब दुल्हन को पता चला कि दूल्हा जयमाल ही लाना भूल गया।

बिना दुल्हन की लौटी बारात

फूल माला न आने से दुल्हन खफा हो गई और शादी करने से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों को बैठाकर समझौते का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। शाम तक दूल्हे और उसके पिता कोतवाली में बैठे रहे। फिर दुल्हन पक्ष ने समझौते में तय रकम देने के बाद दूल्हे और उसके पिता को जाने दिया।

Updated on:
18 Apr 2025 04:22 pm
Published on:
18 Apr 2025 03:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर