कुल मिलाकर, 2025 TVS Ronin में नए सेफ्टी फीचर्स और कलर ऑप्शन के साथ एक शानदार अपग्रेड दिया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
TVS ने अपनी Ronin बाइक को नए अपडेट के साथ भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह रोडस्टर, स्क्रैम्बलर और क्रूजर बाइक का बेहतरीन मिक्चर लगे। यह बाइक लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है और अपनी कीमत के हिसाब से एक बेहतर विकल्प है। 2025 TVS Ronin में कंपनी ने कुछ नए बदलाव किए हैं। चलिए जानते हैं इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल के बारे में।
दिसंबर 2024 में गोवा में हुए TVS MotoSoul 4.0 इवेंट के आखिरी दिन 2025 TVS Ronin को पेश किया गया। इस अपडेटेड बाइक में नए कलर्स और कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। अब इसका ऑफिशियल लॉन्च फरवरी 2025 में हुआ है।
2025 TVS Ronin की कीमत पहले जैसी ही है। इसकी शुरुआती कीमत 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, क्योंकि इसका बेस SS वेरिएंट बिना किसी बदलाव के जारी रखा गया है। मुख्य बदलाव DS वेरिएंट में किए गए हैं, जिसकी नई कीमत 1.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो पहले से कुछ हजार रुपये ज्यादा है।
DS वेरिएंट में जो सबसे बड़ा अपडेट आया है, वह है डुअल-चैनल ABS, जो अब सेफ्टी के लिहाज से और भी बेहतर हो गया है। टॉप-स्पेक TD वेरिएंट और TD स्पेशल एडिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 2025 TVS Ronin में नए कलर ऑप्शन जोड़े गए हैं, जिसमें ग्लेशियर सिल्वर और चारकोल एम्बर शामिल हैं।
अन्य फीचर्स में फुल-LED लाइटिंग, स्टाइलिश चेन कवर, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, गोल्डन USD फ्रंट फोर्क्स, असिमेट्रिक स्पीडोमीटर SmartXonnect के साथ, ABS मोड्स, ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी (GTT), साइलेंट स्टार्ट के लिए ISG, स्लिपर क्लच और एडजस्टेबल लीवर शामिल हैं।
2025 TVS Ronin में वही 225.9cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20 bhp पावर और 19.93 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। 2025 TVS Ronin का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर 350 से है।
कुल मिलाकर, 2025 TVS Ronin में नए सेफ्टी फीचर्स और कलर ऑप्शन के साथ एक शानदार अपग्रेड दिया गया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।