ऑटोमोबाइल

एक्टर और फिल्ममेकर फहाद फाजिल ने खरीदी BMW की ये कार, जानिए कीमत और फीचर्स

Fahad Fazil Car Collection: तमिल एक्टर और फिल्ममेकर फहाद फाजिल ने अपने कार कलेक्शन में एक नई लग्जरी सेडान शामिल की है। फहाद ने अपनी पत्नी नाजरिया के साथ बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की डिलीवरी ली है। आइए इस कार की कीमत और जबजस्त फीचर्स के बारें में जानते हैं।

2 min read
Fahad Fazil Car Collection

Fahad Fazil Car Collection: मलयालम फिल्म के सुपर स्टार फहाद फाजिल (Fahad Fazil) अपनी एक्टिंग से पूरे देश में जाने जाते हैं। लेकिन वो सिनेमा के साथ-साथ लग्जरी कार के भी बहुत शौकीन हैं। फहाद फाजिल ने को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म अभिनेता और निर्माता ने हाल ही में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज (BMW 7 Series) की कार को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है। आइए जानते हैं इस कार कीमत और खासियत के बारे में।

पावरफुल इंजन

इस सेडान के इंजन की बात करें तो, इसमें 3.0- लीटर, 6 सिलेंडर का इंजन आता है। जो 375.4 bhp और 520 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 8-स्पीड AT के साथ आता है और इसमें BMW का xDrive AWD सिस्टम भी मिलता है। यह कार मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, ऑडी ए8 जैसी कारों को सीधी टक्कर देती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। यह भारत में 7 कलर ऑप्शन के साथ आती है।
यह भी पढ़ें: भारी बारिश के बीच कहीं आपकी भी बाइक खराब न हो जाए


ये हैं शानदार फीचर्स

इस कार के फीचर्स की बात करें तो, इसमें बेहतरीन रियर सीट एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें अमेजन फायर टीवी बिल्ट-इन के साथ ऑप्शनल 31.3-इंच 8K की थिएटर स्क्रीन देखने को मिलती है, जो फ्रंट और रियर की सीटों के सेंट्रल रूफ से नीचे की ओर फ़्लिप करती है। लाउंज एक्सपीरियंस के लिए रियर डोर में इंटीग्रेटेड 5.5-इंच टचस्क्रीन कंट्रोल पैनल भी है। अन्य अपग्रेड में लेदर अपहोल्स्ट्री, सस्टनेबल मैटेरियल, 18-स्पीकर 4डी ऑडियो सिस्टम, 42.5 डिग्री तक रेक्लाइनिंग के साथ एग्जीक्यूटिव लाउंज सीट, मसाज और सीट वेंटिलेशन, ऑटोमैटिक डोर, पैनोरमिक ग्लास रूफ, क्लाउड-बेस्ड नेविगेशन और बहुत कुछ शामिल है।
यह भी पढ़ें: होंडा का नया स्कूटर भारत में जल्द होगा लॉन्च! तीसरा टीजर भी हुआ जारी

Updated on:
11 Jul 2023 12:03 pm
Published on:
11 Jul 2023 11:17 am
Also Read
View All