ऑटोमोबाइल

Honda Africa Twin बाइक के मालिक हैं अक्षय कुमार, ट्रैफिक से बचने के लिए कार छोड़ बाइक से करते हैं सफर

अक्षय कुमार के पास एक एडवेंचर बाइक है जो पुरानी होंडा अफ्रीका ट्विन ( Honda Africa twin bike ) ( Akshay Kumar Africa twin ) है। यह एक एडवेंचर बाइक है जिसे उबड़ खाबड़ और पथरीली रास्तों पर चलने के लिए बनाया गया है ।

2 min read
May 30, 2020
Akshay Kumar Bike Collection, Honda Africa Twin to Premium Bikes

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्मों में तो तहलका मचाते ही है साथ ही साथ वह अपनी आम जिंदगी में भी किसी से कम नहीं है। बता दें कि जहां अक्षय कुमार फिल्मों में बेहतरीन बाइक्स पर स्टंट करते हुए नजर आते हैं वही आम जिंदगी में भी वह कई बार बाइक से ( Akshay Kumar bike collection ) ( Akshay Kumar net worth ) ( Akshay Kumar bikes ) अपने शूटिंग डेस्टिनेशन पर पहुंचते हैं। जी हां आपको बता दें कि अक्षय कुमार के पास एक एडवेंचर बाइक है जो पुरानी होंडा अफ्रीका ट्विन ( Honda Africa twin bike ) ( Akshay Kumar Africa twin ) है। यह एक एडवेंचर बाइक है जिसे उबड़ खाबड़ और पथरीली रास्तों पर चलने के लिए बनाया गया है । अक्षय कई बार मुंबई की सड़कों पर इस बाइक से सफर करते हुए देखे जा चुके। अक्षय कुमार का बिग जब ट्रैफिक ज्यादा होता है तो वह शूटिंग पर पहुंचने के लिए इस बाइक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अक्षय के पास लग्जरी कारों का एक लंबा चौड़ा कलेक्शन है। तो चलिए जानते हैं अक्षय के कार कलेक्शन में कौन-कौन सी महंगी गाड़ियां शामिल है।

रोल्स रॉयस फेंटम ( Rolls-Royce Phantom )

अक्षय कुमार के पास रोल्स रॉयस फेंटम है, जिसमें 6.8 लीटर का वी-12 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 453 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 9.8 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है।

बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर ( Bentley Continental Flying Spur )

बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर 6.0 लीटर का वी-8 इंजन दिया गया है जो कि 616 बीएचपी की पावर और 800 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 12.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.41 करोड़ रुपये है।

होंडा सीआर-वी ( Honda CR-V )

होंडा सीआर-वी में 2354 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 187.4 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 21.09 लाख रुपये है।

पोर्श कायेन ( Porsche Cayenne )

पोर्श कायेन में इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.04 करोड़ रुपये है। 4.8 लीटर का वी8 टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 500 बीएचपी की पावर और 700 एनएम का टार्क जनरेट करता है।


रेंज रोवर वोग ( Range Rover Vogue )

रेंज रोवर वोग में 5 लीटर का वी-8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 544 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इस लग्जरी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.75 करोड़ रुपये है।

Published on:
30 May 2020 04:34 pm
Also Read
View All