ऑटोमोबाइल

सेकेंड हैंड कार खरीदना पड़ सकता है भारी, हमेशा ध्यान में रखें ये बातें

आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें जाने बगैर अगर आप कार खरीदते हैं तो आपको काफी नुकसान हो सकता है ऐसे में आपको कुछ जरूरी बातें मालूम होनी चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2019, 2:46 PM IST
dealers
Second hand cars

नई दिल्ली: भारत में सेकेंड हैंड कारों का बड़ा मार्केट है और लोग इन मार्केट्स से ही कार खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी सेकेंड हैंड कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं जिन्हें जाने बगैर अगर आप कार खरीदते हैं तो आपको काफी नुकसान हो सकता है ऐसे में आपको कुछ जरूरी बातें मालूम होनी चाहिए।

बॉडी को ध्यान से देखें

सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त कार को बॉडी को ध्यान दे देख कर चेक करना चाहिए, क्योंकि कई बार डीलर पुरानी हो चुकी खराब कार को साफ दिखा कर सेल करते हैं तो ऐसे में आप कीमत तय करने से पहले कार को पूरी तरह से देख लीजिए और फिर तय कीजिए कि आपको यह कार चाहिए या नहीं चाहिए।

कार हिस्ट्री

कार खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी तरह से जांच कर लें कि वह कार एक्सीडेंट है या नहीं अगर तो आप उसकी कीमत सही से तय कर सकते हैं, क्योंकि एक्सीडेंटल कार को डीलर डेंट-पेंट करके नया कर देते हैं और आसानी से पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

इंटीरियर की जांच

कार को बाहर से देखने के अलावा उसके इंटीरियर की भी पूरी तरह से जांच करें यह देखें कि कार अंदर से टूटी हुई तो नहीं है और सभी तरह के फीचर्स जैसे म्यूजिक सिस्टम, लाइट्स, एसी, हॉर्न और पावर स्टीरियरिंग आदि समेच अन्य फीचर्स ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं।

इंजन की जांच

कार के अन्य सभी फीचर्स के बारे में तो आप खुद जांच कर सकते हैं, लेकिन कार के इंजन की जांच करना सामान्य व्यक्ति के लिए मुश्किल होता है। सेकेंड हैंड कार खरीदते वक्त उसकी जांच के लिए आप अपने साथ किसी जानकार मैकेनिक को लेकर जा सकते हैं। इसके अलावा आप खुद ड्राइव करके देख सकते हैं और मैकेनिकर से भी चलवा कर देख सकते हैं।

कार के पेपर

कार को पूरी तरह से चेक करने के बाद उसको खरीदने से पहले उसके सभी पेपर्स के बारे में पूरी तरह से जांच कर लीजिए। जैसे कार की आरसी, इंश्योरेंस, Puc समेत अन्य जरूरी पेपर्स को ठीक से देखने के बाद ही कार को खरीदें।

Published on: