Ampere Magnus Neo: Magnus Neo को खासतौर पर बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Ola S1Z, Ola S1X, Lectrix SX, Okinawa R30, और Odysse E2go जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा।
Ampere Magnus Neo E-Scooter Launched: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि ऑटोमेकर कंपनियां भी अलग अलग सेगमेंट में नए नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ampere ने भी जनवरी 2025 में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Magnus Neo लॉन्च कर दिया है। यह Magnus सीरीज का नया वेरिएंट है, जिसमें एडवांस फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ शानदार परफॉर्मेंस मिलती है। चलिए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से जुड़ी पूरी डिटेल के बारे में।
Magnus Neo के फीचर्स की बात करें तो इसमें एडवांस और यूजफुल फीचर्स मिलते हैं।
टायर और ग्राउंड क्लियरेंस - Magnus Neo में 12 इंच के टायर और 165 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जो खराब सड़कों पर भी बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस देता है।
डिजिटल कंसोल - आईओटी इनेबल्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ यह स्कूटर लाइव ट्रैकिंग, फाइंड माई स्कूटर, और एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स के साथ आता है।
ड्यूल-टोन इंटीरियर - इसका ड्यूल-टोन डिजाइन इसे स्टाइलिश बनाता है।
Magnus Neo में 2.3 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जिसे 7.5A चार्जर के साथ चार्ज किया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 80 से 100 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें एक दमदार मोटर लगाई गई है, जो इसे 65 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ने में बनती है।
Ampere Magnus Neo की एक्स-शोरूम कीमत 79,999 रुपये है। कंपनी इसके साथ 75,000 किलोमीटर या 5 साल की वारंटी भी दे रही है। स्कूटर को पांच कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है जिसमें Black, Blue, Red, White, और Grey शामिल हैं।
Magnus Neo को खासतौर पर बजट सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Ola S1Z, Ola S1X, Lectrix SX, Okinawa R30, और Odysse E2go जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा।
Ampere Magnus Neo अपने बजट, फीचर्स और परफॉर्मेंस के चलते डेली यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी लंबी रेंज, एडवांस टेक्नोलॉजी, और किफायती कीमत इसे खास बनाती है। अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं तो इस पर विचार कर सकते हैं।