ऑटोमोबाइल

नए अंदाज के साथ लॉन्च हुई Pulsar 150, इस खास फीचर्स की वजह से लग्जरी बाइक्स को नहीं इसे खरीदेंगे आप

नए रंग रूप और अंदाज के साथ बाजार में आई Pulsar 150। ट्विन पावर ब्रेक के साथ ये बेहतरीन फीचर्स इस बाइक को बनाते हैं पहले से ज्यादा दमदार।

2 min read

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी बजाज ने अपनी पसंदीदा बाइक पल्सर 150 (Bajaj Pulsar 150 Twin Disc) का पावर ब्रेक वेरिएंट लॉन्च किया है। बाजार में नया ट्विन पावर ब्रेक वेरिएंट भी बिकेगा और पहले वाला सिंगल पावर वेरिएंट भी बिकेगा। आइए जानते हैं कैसी है ये बाइक और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
नए वेरिएंट में 149.5 सीसी का डीटीएस इंजन है जो कि 14 पीएस की पावर और 13.4 एनएम का टार्क जनरेट करेगा। इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके दोनों पहियों में पावर ब्रेक लगाए गए हैं। अब इस बाइक का ब्रेकिंग सिस्टम पहले से ठीक हो जाएगा और पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ्टी भी रहेगी।

फीचर्स
नया वेरिएंट स्पोर्टी स्टाइल वाला है जिसमें स्प्लिट ग्रैब रेल्स, स्पोर्टी ग्राफिक्स, ट्विन पावर ब्रेक्स, लंबा व्हीलबेस, स्प्लिट सीट, बेहतरीन टायर जैसी नई चीजें देखने को मिलेंगी। नई बाइक नॉयस, वाइब्रेशन और एनवीएच पहले के मुकाबले ज्यादा करेगी। इस बाइक में रियर पावर ब्रेक 230 मिमी का है। नए वेरिएंट का इंजन भी पहले से ज्यादा बेहतरीन बनाया गया है, पावर में इंजाफा नहीं किया गया है, लेकिन पहले से ज्यादा आधुनिक है।

कंपनी के प्रेसिडेंट ने बताया कि पल्सर 150 अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। अब पल्सर 150 में ट्विन पावर ब्रेक का फीचर देने के बाद ये और ज्यादा हाइटेक हो गई है जो कि युवाओं को काफी ज्यादा पसंद आएगी। अब देखते हैं कि भारत में ये बाइक कितना ज्यादा पसंद की जाती है। नई बाइक को 3 नए रंगों में पेश किया गया है, पहला ब्लैक ब्लू दूसरा ब्लैक रेड और तीसरा ब्लैक क्रोम है। बजाज पल्सर वो बाइक है, जिसे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है।

अगर बात करें नई पल्सर 150 की कीमत तो इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 78,016 रुपये तय की गई है। भारत में नई बजाज पल्सर 150 का मुकाबला टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 (TVS Apache RTR 160), हीरो एक्स्ट्रीम (Hero Xtreme) और होंडा सीबी यूनिकॉर्न (Honda Cb Unicorn) जैसी बाइक्स से होगा।

ये भी पढ़ें

1 लीटर में 153 किमी का माइलेज दे रही ये बाइक, बेहद कम खर्च में आप भी लगा सकते हैं ये टेक्नोलॉजी
Published on:
22 Apr 2018 09:10 am
Also Read
View All