ऑटोमोबाइल

BMW X5 facelift भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

BMW X5 Facelift: दिग्गज कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में X5 LCI फेसलिफ्ट मॉडल को लांच कर दिया है। कंपनी इस कार को शुक्रवार यानी 14 जुलाई को लांच की है। बता दें कि बीएमडब्ल्यू ने X5 LCI फेसलिफ्ट को ग्लोबल लेवल पर इसी साल फरवरी में लांच किया था।आइए जानते हैं इस कार की कीमत और फीचर्स के बारे में।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2023, 11:49 AM IST
BMW X5 Facelift
BMW X5 Facelift

BMW X5 Facelift: लग्जरी कार मेकर कंपनी बीएमडब्ल्यू ने शुक्रवार यानी 14 जुलाई को भारतीय बाजार में X5 LCI फेसलिफ्ट को लांच कर दिया है। बता दें कि बीएमडब्ल्यू ने X5 LCI फेसलिफ्ट को ग्लोबल लेवल इसी साल फरवरी में लांच किया था। कंपनी ने इस कार की शुरूआती कीमत 94.90 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी है।

इंटीरियर

इस एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो, नए आई-ड्राइव 8 इंफोटेनमेंट सिस्टम,दो फ्लोटिंग डिस्प्ले हैं जिनमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है।
यह भी पढ़ें: हुंडई ले आई हाई परफार्मेंस वाली इलेक्ट्रिक कार, 260 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार

कीमत

इस एसयूवी की प्राइस पेट्रोल एक्सलाइन - 93,90,000 रुपये और एम स्पोर्ट के लिए एक्स शो रूम 1,04,90,000 रुपये है। वहीं डीजल वेरिएंट के लिए एक्सलाइन - 95,90,000 रुपये और एम स्पोर्ट के लिए 1,06,90,000 रुपये है।
यह भी पढ़ें: कियारा आडवाणी Mercedes Maybach S580 में हुईं स्पॉट

Updated on:
15 Jul 2023, 11:49 AM IST
Published on: