ऑटोमोबाइल

DelEVery ने 1.15 लाख रुपये में लॉन्च की इलेक्ट्रिक मोपेड, सिंगल चार्ज में इतने KM की देती है रेंज

Electric Two Wheeler: DelEVery ने अपने इलेक्ट्रिक मोपेड XL 200 e-moped को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस ई - मोपेड की कीमत एक्स शोरूम 1,14,900 रुपये रखी है। बता दें कि ग्राहक इस इलेक्ट्रिक मोपेड को कंपनी की वेबसाइट जाकर बुक कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2023, 4:32 PM IST
delevery.jpg

तमिलनाडु स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी DelEVery ने अपने इलेक्ट्रिक मोपेड XL 200 e-moped को इंडिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस ई - मोपेड की कीमत एक्स शोरूम 1,14,900 रुपये रखी है। बता दें कि ग्राहक इस इलेक्ट्रिक मोपेड को कंपनी की वेबसाइट जाकर बुक कर सकते हैं। कंपनी पहले 100 ग्राहकों को 5000 हजार रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। DelEVery ने इस मोपेड को कमर्शियल परपज से लॉन्च किया है।

Maruti Suzuki Grand Vitara में पैदल यात्री के लिए मिलेगा ये सेफ्टी फीचर

[typography_font:14pt]फीचर्स

इसमें दो राइडिंग मोड़ इको और पावर मिलता है। इसका व्हीलबेस 1210mm का है। इसकी सीट हाइट 750 mm की है और इसके ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो, 250 mm का है। इसके अलावा यह मोपेड 250 किलोग्राम वजह सहन करने में सक्षम है। इसमें साइड स्टैंड सेंसर, USB चार्जिंग पोर्ट, टायर प्रेसर मानिटरिंग सिस्टम शामिल हैं।

[typography_font:14pt;" >बैटरी पैक समेत कई पार्ट्स की वारंटी

कंपनी बैटरी पैक और टायर की 3 साल की वारंटी दे रही है। वहीं मोटर की दो साल की वारंटी है। इसके अलावा इसमें लगे कंट्रोलर, कंवर्टर और चार्जर की 1 साल की वारंटी है।
यह भी पढ़ें: 5 ऐसी SUVs जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम


Updated on:
19 Jul 2023, 4:32 PM IST
Published on: