
नई दिल्ली: पॉल्यूशन और फ्यूल के बढ़ते प्राइस से छुटकारा पाने के लिए हर कंपनी आजकल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बनाने पर जोर दे रही है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बननेे और टेस्टिंग की बात तो लंबे समय से सुनी जा रही है ।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2021 तक लंदन बेस्ड ऑटोमोटिव कंपनी Laureti भारत में एंट्री करेगी जो सबसे पहले अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी DionX को लॉन्च करेगी। जिसकी शुरुआती कीमत 40 लाख रुपए तक होगी।
Laureti की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी DionX के बारे में कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्जिंग में 540 km तक का सफर तय करने में सक्षम होगी । यह 0-100kmph की रफ्तार तक सिर्फ 5.4 सेकंड का समय लेगी। जो परफॉर्मेंस और सेफ्टी को बेहतर करने के लिए एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम से लैस होगी। दो ट्रिम में लॉन्च होने वाली इस कार को भारतीय और यूरोपियन मार्केट में एक साथ बेचा जाएगा। इसे किया जाएगा जिसकी शुरुआती कीमत 40 लाख रुपए तक होगी।
DionX के पार्ट्स की भारत स्थित प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग और असेंबलिंग की जाएगी जो 2021 के मध्य तक शुरू हो जाएगा। कंपनी भारत में लगभग 2,577 करोड़ रुपए निवेश कर पुडुचेरी में अपना पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। 2023 तक कंपनी 20,000 व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग तक कर लिया जाएगा।