ऑटोमोबाइल

Facelift अवतार में आ रही है Ford Figo, स्विफ्ट और आई10 ग्रैंड की कर देगी छुट्टी

फोर्ड अपनी पसंदीदा कार फोर्ड फीगो का फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। यहां जानें कैसी होगी Ford Figo Facelift और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 9:31 AM IST
Ford Figo Facelift

दुनिया की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी फोर्ड अपनी पसंदीदा कार फोर्ड फीगो का फेसलिफ्ट (Ford Figo Facelift) वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। हाल ही में फोर्ड ने अपनी नई कार फ्रीस्टाइल क्रॉसओवर को भी पेश किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है। आइए जानते हैं कि अब कैसी होगी नई फोर्ड फीगो और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

कीमत
अगर कीमत की बात की जाए तो फोर्ड फीगो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.75 लाख रुपये हो सकती है। कंपनी ने इस कार की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार फोर्ड फीगो का फेसलिफ्ट वेरिएंट इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।

ये नए फीचर्स होंगे शामिल
फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट के इंटीरियर में काफी बदलाव किए जाएंगे और उसे काफी लग्जरी बनाया जाएगा। कार के इंटीरियर में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट वाला सिंक 3 इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट में नए हैडलैंप्स, नई फ्रंट ग्रिल, नई टेललैंप्स और नया बंपर दिए जा सकते हैं।

इंजन और पावर
पावर की बात की जाए तो इस कार में पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर ड्रेगन सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 96 पीएस की पावर और 120 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। इस कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा जो कि इसे और ज्यादा दमदार बनाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

इस कार से होगा मुकाबला
बाजार में आने के बाद फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट और हुंडई ग्रैंड आई10 से हो सकता है। अब देखते हैं कि लॉन्च होने के बाद फोर्ड फीगो फेसलिफ्ट को कितना ज्यादा पसंद किया जा सकता है।

Published on: