GST रेट में बदलाव के बाद सभी ऑटो सेक्टर की कार निर्माता कंपनियों ने टैक्स सुधारों का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है। जिससे कई करों पर भारी छूट भी देखने को मिल रहा है। जानिये Maruti, Tata, Mahindra की करों पर कितना होगा फायदा।
GST रेट में बदलाव का फायदा देशभर के कार कस्टमर्स को होने जा रहा है। देशभर में लागू होने वाले संशोधित जीएसटी 2.0 नियमों का असर ऑटो सेक्टर में जमकर दिखाई देने लगा है। कार निर्माता कंपनियों ने टैक्स सुधारों का लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है। 22 सितंबर 2025 से नई दरें लागू होंगी और इसी के साथ कई बड़ी कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में भारी कमी की घोषणा की है। जिसमें Maruti, Tata, Mahindra जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने कई लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने 46,400 रूपये से लेकर 1.29 लाख रूपये तक की कमी की घोषणा की है। इससे मारुती कार को पसंद करने वाले लोगों को फायदा होने जा रहा है।
| मॉडल | पुरानी कीमत (लगभग) | नई कीमत | कटौती |
|---|---|---|---|
| S-Presso | ₹5.35 लाख | ₹4.06 लाख | ₹1.29 लाख |
| Alto K10 | ₹5.13 लाख | ₹4.06 लाख | ₹1.07 लाख |
| Brezza | ₹10.40 लाख | ₹9.28 लाख | ₹1.12 लाख |
| Wagon R | ₹6.65 लाख | ₹5.51 लाख | ₹1.14 लाख |
टाटा मोटर्स ने भी अपनी एसयूवी से लेकर छोटी कारों तक की पूरी रेंज पर कीमतों में कटौती की है। टाटा के कारों की बात करें तो नई जीएसटी दरों के बाद ग्राहकों को 65,000 रूपये से लेकर 1.55 रूपये लाख तक का सीधा लाभ मिलेगा। टेबल में कटौती के संबंध में जानकारी दी गई है।
| मॉडल | अधिकतम कटौती |
|---|---|
| टाटा पंच | ₹85,000 तक |
| टाटा नेक्सॉन | ₹1.55 लाख तक |
| टाटा अल्ट्रोज़ | ₹1.10 लाख तक |
| टाटा टियागो | ₹75,390 तक |
| टाटा हैरियर | ₹1.40 लाख तक |
| टाटा सफारी | ₹1.40 लाख तक |
| टाटा कर्व (Curvv) | ₹65,000 तक |
मारुति सुजुकी, टाटा के साथ-साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी जीएसटी 2.0 लागू होने के साथ ही अपनी एसयूवी रेंज पर कीमतों में कमी की है। नई दरें 6 सितंबर 2025 से लागू की गई हैं।
| मॉडल | अधिकतम कटौती |
|---|---|
| Mahindra Bolero Neo | ₹1.27 लाख |
| Mahindra XUV 3XO Petrol | ₹1.40 लाख |
| Mahindra XUV 3XO Diesel | ₹1.56 लाख |
| Mahindra Thar | ₹1.35 लाख |
| Mahindra Thar Roxx | ₹1.33 लाख |
| Mahindra Scorpio | ₹1.01 लाख |
| Mahindra Scorpio N | ₹1.45 लाख |
| Mahindra XUV 700 | ₹1.43 लाख |
जीएसटी बदलाव से फायदा की बात करें तो छोटी कारों पर जीएसटी दर 28% से घटकर 18% हो गई है। बड़ी कारों पर जीएसटी दर 40% तय की गई है। इस बदलाव से ऑटो सेक्टर में बिक्री को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेस्टिव सीजन से ठीक पहले की गई यह कटौती ग्राहकों को आकर्षित करेगी और कंपनियों की सेल में बड़ा इजाफा होगा।