ऑटोमोबाइल

बिना लाइसेंस चला सकते हैं Hero का ये स्कूटर, 65 किमी का देगा माइलेज

हीरो का इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्लैश Hero Electric Flash बिक्री के लिए उपलब्ध है। फरवरी में लॉन्च हुए इस स्कूटर से बिल्कुल प्रदूषण नहीं होगा ।

2 min read

भारत की नंबर वन दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो के इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्लैश (Hero Electric Flash) की बिक्री शुरू हो गई है। कंपनी ने इस स्कूटर को फरवरी में लॉन्च किया था। हीरो का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर बिल्कुल ईको फ्रेंडली है, जो पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद है। ईंधन से न चलने की वजह से ये स्कूटर प्रदूषण नहीं करेगा और बैटरी से चलने पर भी दमदार होगा। आइए जानते हैं कैसा है ये स्कूटर और क्या है इसमें खास।

पावर और फीचर्स
अगर इस स्कूटर के पावर की बात हो तो इसमें 48 वोल्ट की 20 एएच बैटरी है। इस बैटरी को 48 वोल्ट के 2.7ए चार्जर से चार्ज किया जा सकता है, जो इसके साथ आता है। वीआरएलए टाइप बैटरी को 7-8 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इस स्कूटर का वजन 87 किलो है। इस स्कूटर में बेहतरीन एलॉय व्हील, टेलिस्कॉपिक सस्पेंशन, एक्स्ट्रा लगेज बॉक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

बिना लाइसेंस चला सकते हैं ये स्कूटर
जिन लोगों के पास लाइसेंस नहीं है उन्हें बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस स्कूटर को बिना लाइसेंस के चलाया जा सकता है। इसी के साथ इस स्कूटर का आरटीओ में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं होता है। ये स्कूटर 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है, जिस वाहन की स्पीड 25 किमी प्रति घंटे से ज्यादा होती है तभी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की आवश्यकता होती है। स्कूटर के साथ एक सर्टिफिकेट मिलेगा, जिसमें स्पीड कानून के बारे में लिखा होगा

पेट्रोल भरवाने के झंझट से मिलेग छुटकारा
जो लोग रोजाना ऑफिस आना-जाना करते हैं, उनके लिए ये स्कूटर बेहतर साबित होगा। जॉब वाले इस स्कूटर को लेकर बहुत खुश होंगे, क्योंकि उन्हें रोजाना पेट्रोल पंप की लाइन में नही लगना होगा बस घर पर ही चार्ज करना होगा।
अब चाहे पेट्रोल की कीमत कितनी भी ज्याद क्यों न बढ़ जाए, इस स्कूटर को चलाने वाले को कोई भी फर्क नहीं पड़ेगा।

कीमत और माइलेज
माइलेज के मामले में ये स्कूटर सबसे ज्यादा बेहतरीन है। ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज होकर 65 किलोमीटर तक चल सकता है। कीमत की बात करें तो इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत लगभग 19,990 रुपये है।

ये भी पढ़ें

इस साल लॉन्च होगी Tata की ये शानदार कार, माइलेज और फीचर्स में है सबसे आगे
Published on:
29 Apr 2018 10:47 am
Also Read
View All