ऑटोमोबाइल

Mahindra Thar Facelift 2025: 3 डोर वाली थार लॉन्च, कीमत 9.99 लाख से शुरू, कई खास बदलाव के साथ आई यह गाड़ी

2025 Mahindra Thar Facelift: स्टाइल, पावर और ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए मशहूर थार अब नए रूप में बाजार में उतरी है। लगभग पांच साल पहले सेकेंड-जेनरेशन लॉन्च होने के बाद, कंपनी ने अब इसका नया फेसलिफ्टेड 3-डोर मॉडल पेश कर दिया है।

2 min read
Oct 04, 2025
New Mahindra Thar(Image-auto.mahindra.com)

New Mahindra Thar Price: Mahindra Thar आज की तारीख में किसी राइडर्स और गाड़ियों से लगाव रखने वाले के मन में अलग ही जगह रखता है। गाड़ियों का जहां जिक्र होता है Mahindra Thar जरूर चर्चा का टॉपिक बनता है। इसकी लुक और ड्राइविंग एक्सपीरियंस लोगों को खूब पसंद आती है। स्टाइल, पावर और ऑफ-रोडिंग क्षमता के लिए मशहूर थार अब नए रूप में बाजार में उतरी है। लगभग पांच साल पहले सेकेंड-जेनरेशन लॉन्च होने के बाद, कंपनी ने अब इसका नया फेसलिफ्टेड 3-डोर मॉडल पेश कर दिया है। पहली झलक में नई थार अपने पुराने दमदार और रग्ड अवतार में ही नजर आती है, लेकिन करीब से देखें तो कई बदलाव देखने को मिलते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रूपये रखी गई है।

Mahindra Thar Facelift 2025: इंटीरियर और फीचर्स

नई थार केबिन को और प्रैक्टिकल और मॉडर्न बनाने के लिए कई अपग्रेड्स के साथ आई है। अब पिलर की बात करें तो माउंटेड ग्रैब-हैंडल्स से चढ़ना-उतरना आसान हुआ है। पावर विंडो स्विच अब डोर पैनल पर दिए गए हैं। नया स्टीयरिंग व्हील, 10.25 इंच का टचस्क्रीन (एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले सपोर्ट के साथ) इसमें दिया गया है। स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट और रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं। साथ ही एडवेंचर स्टैट्स की बात करें तो ये अल्टीट्यूड, बैंक एंगल, पिच और यॉ एंगल जैसी जानकारी देता है।

Mahindra Thar Facelift 2025: क्या-क्या है नया?


New Mahindra Thar की बात करें तो इसमें रेडिएटर ग्रिल अब बॉडी कलर में दी गई है। बंपर पर सिल्वर ट्रिम जोड़ी गई है, जिससे इसे डुअल-टोन लुक मिलता है। पीछे की ओर रियर कैमरा, रियर वॉशर और वाइपर दिए गए हैं। अलॉय व्हील्स का डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है। साथ ही, अब यह एसयूवी टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे जैसे दो नए रंगों में भी खरीदारों के लिए उपलब्ध होगी।

New Mahindra Thar 3-Door: इंजन और परफॉर्मेंस

कंपनी ने नई थार को अलग-अलग इंजन विकल्पों और ड्राइवट्रेन के साथ पेश किया है। इसमें 1.5L डीजल (D117 CRDe) दी गई है। साथ ही 2.2L mHawk डीजल और 2.0L mStallion पेट्रोल की सुविधा है। इन इंजनों के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है।

New Mahindra Thar Price: वेरिएंट्स और कीमत

New Mahindra Thar 3-Door अब कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रूपये(एक्स-शोरूम) रखी गई है। वहीं इसकी टॉप वेरिएंट की बात करें तो उसकी कीमत 16.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नई Mahindra Thar 3-Door फेसलिफ्ट अपने पुराने अलग अंदाज को बनाए रखते हुए कई नए फीचर्स के साथ आई है। स्टाइलिश अपडेट्स, ऑफ-रोडिंग को और रोमांचक बनाने वाले फीचर्स और कई इंजन विकल्पों के साथ यह एसयूवी मार्केट में आई है।

Published on:
04 Oct 2025 11:53 am
Also Read
View All

अगली खबर