ऑटोमोबाइल

Mahindra,TATA समेत कई वाहन कंपनियों ने Bharat NCAP का किया समर्थन, 1 अक्टूबर से लागू होने की उम्मीद

Bharat NCAP: भारत में कार बनाने वाली दिग्गज वाहन कंपनियां भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम का समर्थन किया है। जिसे भारत एनसीएपी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कार की सेफ्टी के लिए टेस्ट कराया जाएगा, इसके बाद परिणाम के मुताबिक जीरो से लेकर फाइव के बीच रेटिंग दी जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jul 2023, 3:58 PM IST
Bharat NCAP
Bharat NCAP

Bharat NCAP: मारुति सुजुकी,टाटा, महिंद्रा, किया और टोयोटा जैसी दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम का समर्थन किया है। जिसे भारत एनसीएपी के नाम से भी जाना जाता है। इस वाहन सुरक्षा प्रणाली को आगामी 1 अक्टूबर से लागू करने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिग्गज वाहन कंपनियों ने किया समर्थन

भारत में वाहन निर्माता कंपनियों ने कहा कि भारत एनसीएपी देश में बेची जाने वाली कारों की सेफ्टी में सुधार के लिए सही दिशा में एक कदम है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स, दो कार निर्माता जिनके पास सबसे अधिक कारें हैं, जिन्होंने पहले ग्लोबल एनसीएपी से हाई सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। इन्होंने ने भारत एनसीएपी पेश करने के लिए एक साहसिक कदम बताया है।
यह भी पढ़ें: लैटिन NCAP क्रैश टेस्ट में फेल हुई citroen-c3, सुरक्षा के मामले में मिले जीरो अंक

जीरो से लेकर फाइव स्टार तक दी जाएगी रेटिंग

गौरतलब है कि भारत एनसीएपी प्रोग्राम के तहत, कारों का क्रैश टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद परिणामों के मुताबिक जीरो से लेकर फाइव स्टार तक रेटिंग दी जाएगी। इस क्रैश टेस्ट में 60 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से फ्रंटल, साइड और पोल-साइड का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद एजेंसी एडल्ट और चाइल्ड पैसेंजर के स्टैंडर्ड के मुताबिक रेटिंग देगी।
यह भी पढ़ें: इस इकलौते भारतीय शख्स के पास है Bugatti Chiron कार

Updated on:
17 Jul 2023, 3:58 PM IST
Published on: