ऑटोमोबाइल

मारुति सुजुकी की Ertiga Limited Edition हुई लॉन्च, कम कीमत में दमदार माइलेज देगी ये कार

ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी लेटेस्ट कार Ertiga Limited Edition बाजार में लॉन्च कर दी है और ये बेहतरीन फीचर इस गाड़ी को खास बनाता है।

2 min read

देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अर्टिगा का लिमिटेड एडिशन (Maruti Suzuki Ertiga Limited Edition) लॉन्च किया है। लंबे समय से मारुति सुजुकी की इस एमपीवी का इंतजार किया जा रहा था। आइए जानते हैं कैसी है ये गाड़ी और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात की जाए तो इस गाड़ी में डार्क रेड सीट कवर, डयूल-टोन स्टीयरिंग कवर, एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, सेंटर कंसोल फॉक्स-वुड इनले दिए गए हैं। नए फॉग लैंप, फ्रंट एक्सटीरियर में क्रोम, साइड में क्रोम, नए एलॉय व्हील और रियर स्पॉइलर दिए गए हैं। नई अर्टिगा में 3 नए कलर ऑप्शन जैसे सुपीरियर व्हाइट, सिल्की ग्रे और एक्विसाइट मैरुन दिए गए हैं।

इंजन और पावर
पावर की बात की जाए तो इस गाड़ी में 1.4 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 92 एचपी की पावर जनरेट करता है और 1.3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 90 एचपी की पावर जनरेट करता है। पेट्रोल इंजन 4 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगा। ये गाड़ी पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन में आएगी। पहले के मुकाबले इस गाड़ी में बहुत से कॉस्मेटिक परिवर्तन हुए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत पेट्रोल वेरिएंट 7.8 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट 9.71 लाख रुपये तय की गई है। अब देखते हैं कि लॉन्च होने के बाद मारुति सुजुकी अर्टिगा लिमिटेड एडिशन को कितना ज्यादा पसंद किया जाता है।

इस गाड़ी से होगा मुकाबला
भारत में इस गाड़ी का मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) से हो सकता है। इनोवा क्रिस्टा में 2.4 लीटर और 2.8 लीटर डीजल इंजन है, जो कि अपने सेगमेंट में इस गाड़ी को सबसे ज्यादा दमदार बनाता है। टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 13.52 लाख रुपये है। मारुति सुजुकी की सेकंड जनरेशन अर्टिगा भी जल्द ही लॉन्च होने वाली है। फिलहाल इसे इंडोनेशिया में पेश किया गया था और इस साल के अंत तक ये गाड़ी लॉन्च कर दी जाएगी।

ऑटोमोबाइल कंपनी Maruti Suzuki ने अपनी लेटेस्ट कार Ertiga Limited Edition बाजार में लॉन्च कर दी है और ये बेहतरीन फीचर इस गाड़ी को खास बनाता है।

ये भी पढ़ें

सबसे ज्यादा पावरफुल कार होगी BMW M5, लग्जरी फीचर्स और कम कीमत
Published on:
12 May 2018 12:40 pm
Also Read
View All