ऑटोमोबाइल

माइलेज की चिंता खत्म! आ रही Maruti Fronx Hybrid, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट

Fronx Hybrid: कंपनी की प्लानिंग है कि इस हाइब्रिड सिस्टम को आने वाले नेक्स्ट जनरेशन बलेनो जैसे मॉडल्स में भी पेश किया जाए। जिससे अपने ग्राहकों के लिए ज्यादा माइलेज वाली कारों के विकल्प दे सके।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2025, 4:39 PM IST
Maruti Suzuki Fronx Hybrid Spotted Testing for the First Time in India

Maruti Suzuki Fronx Hybrid: भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो का में तेजी से विस्तार कर रही है। इसमें कई हाइब्रिड मॉडल्स को शामिल करने की तैयारी में है। हाल ही में भारतीय सड़कों पर फ्रोंक्स हाइब्रिड को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। चलिए जानते हैं इस अपकमिंग हाइब्रिड Fronx से जुड़ी डिटेल्स के बारे में।

टेस्टिंग के दौरान क्या दिखा?

गुड़गांव (गुरुग्राम) की सड़कों पर बिना किसी कवर के मारुति फ्रोंक्स हाइब्रिड को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया, लेटेस्ट स्पाई तस्वीरों में कार के पीछे ‘Fronx’ और ‘Hybrid’ बैजिंग बिल्कुल क्लियर नजर आई। स्टैंडर्ड मॉडल में ‘Fronx’ बैजिंग बाईं ओर होती है, लेकिन इस मॉडल में यह बैजिंग ‘Hybrid’ के ऊपर दाईं ओर देखने को मिली है।

एंट्री-लेवल कारें हाइब्रिड सिस्टम से होंगी लैस

मारुति के नए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम को खासतौर पर एंट्री-लेवल एसयूवी जैसे फ्रोंक्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह ग्रैंड विटारा और इनविक्टो के मौजूदा हाइब्रिड सिस्टम से अलग होगा। इस सिस्टम का फोकस रेंज एक्सटेंडर पर होगा, जिसमें पेट्रोल इंजन बैटरी पैक को चार्ज करने के लिए इस्तेमाल होगा। ड्राइविंग का पूरा काम इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए किया जाएगा।

मारुति सुजुकी ने इस हाइब्रिड सिस्टम को किफायती बनाने का तरीका खोजा है ताकि इसे फ्रोंक्स और बलेनो जैसे एंट्री-लेवल मॉडल्स में उपयोग किया जा सके।

कैसा होगा पॉवरट्रेन?

मारुति का नया Z12E पेट्रोल इंजन, जो पहले से ही नई स्विफ्ट के साथ उपलब्ध है, इस हाइब्रिड सेटअप का हिस्सा होगा। यह इंजन 81.58 PS की पावर और 111.7 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। नई स्विफ्ट के साथ यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन में 24.8 KMPL और AMT में 25.75 KMPL का माइलेज देने में सक्षम है।

मिलेगा तगड़ा माइलेज?

अपकमिंग फ्रोंक्स स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का माइलेज 30 किलोमीटर/लीटर से ज्यादा होने की उम्मीद है। फिलहाल फ्रोंक्स में 1.2-लीटर K-सीरीज इंजन है, जो 89.73 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसका मैनुअल वेरिएंट 21.79 किलोमीटर/लीटर और AMT वेरिएंट 22.89 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देता है।

कब होगी लॉन्च?

मारुति फ्रोंक्स हाइब्रिड को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की प्लानिंग है कि इस हाइब्रिड सिस्टम को आने वाले नेक्स्ट जनरेशन बलेनो जैसे मॉडल्स में भी पेश किया जाए। जिससे अपने ग्राहकों के लिए ज्यादा माइलेज वाली कारों के विकल्प दे सके।

Updated on:
25 Jan 2025, 4:39 PM IST
Published on: