ऑटोमोबाइल

Maruti Swift, Dzire, Grand Vitara और Fronx; 2 मिनट में जानें कौन सी कार का माइलेज है सबसे ज्यादा?

Maruti's Best Mileage Cars: नई स्विफ्ट जिसे पिछले साल ही अपडेट करके बाजार में उतारा गया है। प्राइस की बात करें तो एक्स-शोरूम 6.49 लाख रुपये से 9.50 लाख रुपये के बीच है।
2 min read
• •
Updated: 6 Jan 2025, 2:15 PM IST
Maruti Suzuki Cars Mileage

Maruti Suzuki Cars Mileage: मारुति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। हैचबैक सेगमेंट में तो इसका अलग ही भौकाल है। मारुति की कारें बजट फ्रेंडली होती हैं साथ ही इनका मेंटेनेंस भी कम होता है, इसके आलावा माइलेज के मामले में भी जबरदस्त हैं, जिसकी वजह से भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर हैं। हालांकि, सेफ्टी को लेकर आपको निराश होना पड़ सकता है। यहां पर हम आपको बताने वाले हैं कि, Maruti Swift, Dzire, Grand Vitara और Fronx, में से कौन सी गाड़ी सबसे ज्यादा माइलेज देती है, चलिए जानते हैं।

Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी डिजायर

डिजायर भारत की सबसे पॉपुलर सेडान में से एक है। प्राइस की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये से लेकर 10.14 लाख रुपये। ब्रांड ने इसेपिछले साल अपडेट किया है, जो कंपनी की पहली कार है जिसे ग्लोबल एनसीएपी से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई है। इसमें 1.2-लीटर Z सीरीज पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही CNG का भी विकल्प मौजूद है। इसका मुकाबला टाटा कर्व, होंडा अमेज जैसी कारों से होता है।

मारुति सुजुकी डिजायर माइलेज - डिजायर का पेट्रोल वेरिएंट 25.71 किलोमीटर/लीटर और CNG वेरिएंट 33.73 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देता है।

Maruti Suzuki Grand Vitara: मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ब्रांड की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है। ग्रैंड विटारा एक हाइब्रिड कार है, जो पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर दोनों आप्शन का इस्तेमाल करती है। ग्रैंड विटारा का CNG विकल्प भी बाजार में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये से लेकर 20.09 लाख रुपये के बीच है।

ग्रैंड विटारा में 1.5-लीटर स्ट्रांग-हाइब्रिड (पेट्रोल + इलेक्ट्रिक) इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 116 Ps/141 Nm का आउटपुट जनरेट करने में सक्षम है। इसके दूसरे इंजन ऑप्शन में 1.5-लीटर माइल्ड हाइब्रिड इंजन यूज किया गया है, जो 103 Ps/137 Nm का आउटपुट जनरेट करता है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का माइलेज - इसका हाइब्रिड वेरिएंट 27.97 किलोमीटर/लीटर और CNG वेरिएंट 26.6 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देता है।

Maruti Suzuki Swift: 2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट

नई स्विफ्ट जिसे पिछले साल ही अपडेट करके बाजार में उतारा गया है। प्राइस की बात करें तो एक्स-शोरूम 6.49 लाख रुपये से 9.50 लाख रुपये के बीच है। इसके पॉवरट्रेन की बात करें तो 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल गया है, CNG का भी विकल्प मौजूद है।

2024 मारुति सुजुकी स्विफ्ट का माइलेज - स्विफ्ट पेट्रोल वेरिएंट लगभग 25 किलोमीटर/लीटर और CNG वेरिएंट 33 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देता है।

Maruti Suzuki Fronx: मारुति सुजुकी फ्रोंक्स

मारुति फ्रोंक्स एक क्रॉस-ओवर एसयूवी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर 13.04 लाख रुपये के बीच है। पॉवरट्रेन में 1.2 लीटर पेट्रोल यूनिट, 1.0 लीटर माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल यूनिट और CNG यूनिट का विकल्प मौजूद है।

मारुति फ्रोंक्स का माइलेज - फ्रोंक्स पेट्रोल वेरिएंट 20.1किलोमीटर/लीटर और CNG वेरिएंट 28.51 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम है।

Updated on:
6 Jan 2025, 2:15 PM IST
Published on: