25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TATA की इस SUV ने तोड़ दिया मारुति का 40 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी 2024 की बेस्ट-सेलिंग मॉडल, कीमत 7 लाख से भी कम

Tata Punch: ग्राहक इसे पेट्रोल, पेट्रोल + सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे तीनों पावरट्रेन के साथ खरीद सकते हैं। टाटा पंच में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ फैक्ट्री फिटेड CNG किट का विकल्प मौजूद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 5 Jan 2025, 12:03 PM IST

Tata Punch

Tata Punch Become India’s Best-Selling Car in 2024: भारत में पिछले कुछ सालों में SUV कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है, इसी डिमांड देखते हुए ऑटोमेकर कंपनियां भी एसयूवी सेगमेंट में नए-नए मॉडल्स ला रही हैं। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि, 2024 में टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच (Tata Punch) ने देश की नंबर 1 सेलिंग मॉडल होने का तमगा हासिल कर लिया है। इसी के साथ मारुति सुजुकी का 40 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है।

टूट गया मारुति का 40 साल पुराना रिकार्ड

जी हां! सही पढ़ा आपने, इससे पहले पिछले 40 सालों में मारुति सुजुकी का ही दबदबा कायम रहा है, जो 2024 में टाटा पंच की 2.2 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ रिकॉर्ड टूट गया है। सेल्स में दूसरा स्थान मारुति सुजुकी वैगनआर का रहा है, जिसकी 1,91,000 यूनिट्स की बिक्री हुई है। चलिए जानते हैं कार की कीमत और खासियत के बारे में।

यह भी पढ़ें–Maruti Brezza खरीदें या Tata Nexon पर करें विचार, जानें कौन सी एसयूवी किस मामले में है बेहतर?

कैसी है टाटा पंच?

टाटा पंच के डिजाइन और लुक की बात करें तो, यह एक बोल्ड और आकर्षक डिजाइन के साथ आती है। इसे बनाने के लिए ब्रांड की इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे एक स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट लुक मिलता है। टाटा पंच में एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी टेल लाइट्स और 16 इंच के अलॉय व्हील्स सहित तमाम खूबियां देखने को मिलती हैं।

टाटा पंच का पॉवरट्रेन?

टाटा पंच की सबसे खास बात यह है कि, ग्राहक इसे पेट्रोल, पेट्रोल + सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे तीनों पावरट्रेन के साथ खरीद सकते हैं। टाटा पंच में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल के साथ फैक्ट्री फिटेड CNG किट का विकल्प मौजूद है। ट्रांशमिशन की बात करें तो, किसे मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें– नए साल में Skoda Kylaq को खरीदें या फिर Kia Syros को ले आएं घर; जानें कौन सी SUV आपके लिए रहेगी बेस्ट?

टाटा पंच की सेफ्टी, फीचर्स और कीमत ?

टाटा पंच के फीचर्स की बात करें तो, इसमें 7 इंच की टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कंफर्टेबल सीट्स, अच्छा बूट स्पेस, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल सहित कई एडवांस सुविधाएं देखने को मिलती हैं।

सेफ्टी के लिहाज से देखें तो टाटा पंच को Global NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे भारत की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाती है। पंच में एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर सहित कई सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं। टाटा पंच की कीमत 6.13 लाख रुपये एक्स-शोरूम से 10.15 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें–TVS iQube खरीदें या फिर New Bajaj Chetak पर करें विचार, 2 मिनट में समझें नए साल में आपके लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर रहेगा बेस्ट?