MS Dhoni bike and car collection video: महेंद्र सिंह धोनी का कार और बाइक कलेक्शन जगजाहिर है। इसी बीच उनके रांची स्थित गैराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें काफी संख्या में बाइक और कार रखी दिखाई दे रही है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कार और बाइक कलेक्शन जगजाहिर है। इसी बीच उनके रांची स्थित गैराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें काफी संख्या में बाइक और कार रखी दिखाई दे रही है। बता दें कि यह वीडियो ने ट्विटर पर शेयर किया है। जिसके बाद से ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
गाड़ियों का कलेक्शन देख हैरान रह गए दोनों क्रिकेटर
दरअसल, पूर्व फास्ट बॉलर पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और स्पिनर सुनील जोशी महेंद्र सिंह धोनी से रांची मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होनें धोनी के गैराज का भी दौरा किया, जिसके बाद दोनों क्रिकेटर हैरान रह गए। वेंकेटेश प्रसाद ने इस गैराज का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
पहले भी कई वीडियो हुए वायरल
आपको बता दें कि धोनी की वाइफ साक्षी भी पहले कई वीडियोज शेयर कर चुकी हैं। जिसमें वह अपनी प्यारी बेटी के जीवा के साथ कार वॉश करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे।