ऑटोमोबाइल

Hyundai Venue की नए अवतार में होगी एंट्री, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, जानें क्या कुछ होगा खास?

Hyundai Venue 2025: पॉवरट्रेन ऑप्शंस की बात करें तो इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर CRDi डीजल और...
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2025, 3:37 PM IST
Hyundai Venue Facelift

Hyundai Venue Facelift: दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai India) अपनी वेन्यू (Hyundai Venue) के अपडेटेड फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल ही मेंभारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट गया है। अपकमिंग मॉडल पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और ज्यादा फीचर्स से लैस होगी। इसे अक्टूबर 2025 में फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।

Hyundai Venue Facelift Design: कैसा होगा डिजाइन?

नई वेन्यू का डिजाइन मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसका सिल्हूट पुराने मॉडल की तरह ही है, लेकिन इसमें क्रेटा और अल्काजार से इंस्पायर्ड डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिले हैं। इस नए मॉडल में बड़ी ग्रिल असेंबली, नया स्प्लिट हेडलैंप क्लस्टर, नए डिजाइन वाले टेललैंप और बम्पर को शामिल किया गया है। इसके साथ ही, अलॉय व्हील्स का डिजाइन भी नया है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।

Hyundai Venue Facelift Interior: हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट का इंटीरियर?

इंटीरियर में भी बदलाव देखने को मिल हैं। नई वेन्यू में डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल को एक प्रीमियम लुक दिया जा सकता है, और अपहोल्स्ट्री को भी अपडेट किया जा सकता है। इसके साथ ही अपकमिंग मॉडल में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल शामिल हैं। फेसलिफ्ट मॉडल में ADAS टेक्नोलॉजी भी होगी, सेफ्टी के लिहाज से बेहतर है।

Hyundai Venue Facelift Features: फीचर्स?

नई वेन्यू में पहली बार कुछ और अपडेटेड फीचर्स भी मिलने की संभावना है, जिनमें ड्यूल-पेन सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस भी अपडेट किए गए हैं, ताकि ड्राइविंग एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो सके।

Hyundai Venue Facelift Powertrain, Price: पॉवरट्रेन ऑप्शंस?

पॉवरट्रेन ऑप्शंस की बात करें तो इसमें तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे। जिसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर CRDi डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल होंगे। अपडेटेड मॉडल की कीमत में भी थोड़ा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौजूदा मॉडल की कीमत 7.94 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

Updated on:
25 Jan 2025, 3:37 PM IST
Published on: