
Ratan Tata Tweet: Tata Sons के Chairman Emeritus Ratan Tata ने मंगलवार यानी 4 जुलाई को अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट किया। जिसके बाद हर तरफ लोग उनकी तारीफ में कसीदें पढ़ रहे हैं। रतन टाटा ने इस मैसेज में गाड़ी चलाने वाले लोगों से एक अपील की है। जिसमें कहा है कि बारिश के मौसम में अपनी गाड़ी को स्टार्ट करने से पहले एक गाड़ी के नीचे जरूर देख लें।
अब हो रही तारीफ
[typography_font:12pt;" >बता दें कि उनका ट्वीट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'थोड़ी सी सावधानी और दयालुता इस चुनौतीपूर्ण मौसम के दौरान जानवरों की सुरक्षा में मदद कर सकती है। आइए हम सभी प्राणियों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने में अपनी भूमिका निभाएं, चाहे वे कितने भी बड़े या छोटे हों।”
यह भी पढ़ें: अब Kia फिर खेलेगी दाव, carnival फेसलिफ्ट पर लगी मुहर
छोटी सी लापरवाही ने पालतू कुत्ते की ली जान
गौरतलब है कि बीते दिनों आगरा में ताजमहल का दीदार करने आए एक पर्यटकों की लापरवाही ने एक मासूम जानवर की जान ले ली। दरअसल, पर्यटक अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने चले गए और अपने पालतू कुत्ते को गाड़ी में ही बंद कर दिया। जिसके बाद कुत्ता गाड़ी से बाहर निकलने के लिए छटपटाया, लेकिन गाड़ी लॉक होने की वजह से बाहर नहीं आ सका। इस दौरान गाड़ी में उमस इतनी बढ़ गई की कुत्ता ने अपना दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: इस महीने मारुति अपनी कारों पर दे रही बंपर डिस्काउंट, देखें लिस्ट