नई स्कीम के तहत कंपनी घर घर जाकर अपने ग्राहकों की बाइक्स की सर्विसिंग करेगी साथ ही इस सर्विस के तहत इक्विपमेंट और स्पेयर पार्ट्स को सर्विस के दौरान ग्राहकों के घर तक ले जा सकेंगी।
कोरोनाकाल में अपने ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने मंगलवार को 800 बाइक लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी की इस नई सुविधा का नाम Service on Wheels (सर्विस ऑन व्हील्स) ( Service on Wheels ) है। विशेष रूप से विकसित की गईं इन 800 बाइक्स को देश में विभिन्न डीलरशिप्स पर तैनात किया है। यह बाइक्स ग्राहक के घर जाकर वाहन को चेक करना, मरम्मत करना और उसके रखरखाव के लिए समर्पित हैं, जो न सिर्फ सुरक्षा सुनिश्चित करने का वादा करता है, साथ ही अपने ग्राहकों की सुविधा को काफी बढ़ा देता है। ( Royal Enfield Service on Wheels Service on Wheels )
इस नई स्कीम के तहत कंपनी घर घर जाकर अपने ग्राहकों की बाइक्स की सर्विसिंग करेगी साथ ही इस सर्विस के तहत इक्विपमेंट और स्पेयर पार्ट्स को सर्विस के दौरान ग्राहकों के घर तक ले जा सकेंगी। इन उपकरणों के साथ ये मोटरसाइकिल ग्राहक के घर पर मेंटेनेंस सर्विस, छोटे मोटे रिपेयप के काम, पार्ट्स को बदलना, क्रिटिकल कंपोनेंट टेस्टिंग, इलेक्ट्रिकल डायेग्नोसिस समेत बाइक की सभी सर्विस और रिपेयरिंग की जरूरतों को 80 फीसदी तक पूरा कर सकेंगी।
Royal Enfield ने एक बयान में कहा कि 'सर्विस ऑन व्हील्स' की सर्विस क्वालिटी को लेकर ग्राहक आश्वस्त रह सकते हैं क्योंकि यह प्रशिक्षित और अधिकृत सर्विस टेक्निशियंस द्वारा किया जाएगा। सर्विसिंग में इस्तेमाल होने वाले ल्यूब्स और पार्ट्स पर 12 महीनों की वारंटी मिलेगी। ग्राहक अपने नजदीकी रॉयल एनफील्ड डीलरशिप से संपर्क कर सर्विस ऑन व्हील्स के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
सर्विस ऑन व्हील्स के अलावा रॉयल एनफील्ड ने कॉन्टैक्टलैस खरीद और सर्विस एक्सपीरियंस के लिए कुछ अन्य शुरुआत भी की हैं। इनमें होम टेस्ट राइड्स, बाइक खरीद और सर्विसिंग के लिए ई-पेमेंट विकल्प, पिक अप एंड ड्रॉप फैसिलिटी जैसी चीजें शामिल हैं। इन पहलों का मकसद ग्राहकों के लिए ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है।