Salary to Buy Tata Nexon CNG: यह SUV खासकर उन लोगों के लिए सही विकल्प बन सकती है, जो फैमिली के लिए एक बढ़िया और भरोसेमंद कार की तलाश में हैं।
Tata Nexon CNG: टाटा नेक्सन की भारतीय बाजार में अच्छी डिमांड है। पिछले तीन सालों से देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में से एक है। सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में यह एक पॉपुलर ऑप्शन है, जो अपने मॉडर्न लुक, प्रीमियम इंटीरियर और नई टेक्नोलॉजी के साथ ग्राहकों को आकर्षित करती है। नेक्सन अपने स्टाइलिश डिजाइन, कंफर्टेबल केबिन, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और ढेरों सुविधाओं के लिए जानी जाती है। इस साल टाटा मोटर्स ने इसके वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया है।
यह SUV खासकर उन लोगों के लिए सही विकल्प बन सकती है, जो फैमिली के लिए एक बढ़िया और भरोसेमंद कार की तलाश में हैं। Tata Nexon पेट्रोल और CNG दोनों फ्यूल ऑप्शंस में आती है। यह इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी आती है। फिलहाल हम आपको CNG वेरिएंट के बारे में बताने वाले हैं।
Tata Nexon CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वेरिएंट के लिए 15.59 लाख रुपये तक जाती है। यह कार अपने प्रीमियम फीचर्स और किफायती माइलेज के कारण SUV सेगमेंट में काफी डिमांड में है।
Tata Nexon CNG के बेस वेरिएंट की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत करीब 10.13 लाख रुपये है। अगर आप इसे 2 लाख रुपये के डाउनपेमेंट के साथ खरीदते हैं, तो आपको 8.13 लाख रुपये का लोन लेना होगा।
अगर यह लोन आपको 9 प्रतिशत की ब्याज दर पर 5 साल के लिए मिलता है, तो हर महीने आपको लगभग 17,000 रुपये EMI चुकानी होगी। ध्यान रखें कि लोन की राशि, ब्याज दर और EMI आपके क्रेडिट स्कोर, बैंक और लोकेशन के आधार पर बदल सकती है।
Tata Nexon न केवल किफायती है, बल्कि अपनी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, दमदार बिल्ड क्वालिटी के लिए भी जानी जाती है। यह कार लंबे सफर और डेली कम्यूट दोनों के लिए अच्छा विकल्प है। Tata Nexon CNG का माइलेज 17.44 km/kg है।
कार खरीदने के लिए 20/4/10 रूल को अपनाना चाहिए, जिससे आप अपने बजट के हिसाब से स्वयं तय कर सकते हैं कि, किस बजट रेंज में कार अफोर्ड कर सकते हैं।
यहां पर 20 का मतलब है कि, आपको कार की ऑन-रोड कीमत का 20% डाउन पेमेंट करना चाहिए। 4 का मतलब है कि, कार को अधिकतम चार साल के लिए फाइनेंस कराना चाहिए और 10 का मतलब है कि, आपकी मंथली इनकम का 10% से अधिक कार पर खर्च नहीं होना चाहिए। इसमें कार लोन, बीमा, मेंटेनेंस और फ्यूल कॉस्ट भी शामिल है।