ऑटोमोबाइल

TATA का नया धमाका, 1 लीटर पैट्रोल में 100 Km का सफर तय करेगी ये कार

देश को सबसे सस्ती कार देने वाली TATA मोटर्स जल्द ही भारत को सबसे किफायती कार भी देने वाली है। पैट्रोल और डीजल महंगा होता जा रहा है किफायती कारों का मार्केट ऊपर जाना तय है ऐसे में TATA अपनी नई कार मेगापिक्सल लेकर आया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2016, 10:54 PM IST
Feature image

देश को सबसे सस्ती कार देने वाली TATA मोटर्स जल्द ही भारत को सबसे किफायती कार भी देने वाली है। पैट्रोल और डीजल महंगा होता जा रहा है किफायती कारों का मार्केट ऊपर जाना तय है ऐसे में TATA अपनी नई कार मेगापिक्सल लेकर आया है।

ये टाटा नैनो का ही अपग्रेडेशन है जो कि कई यूनीक कॉम्बिनेशन ने चलते आपको 1 लीटर में 100 किलोमीटर तक का सफ़र करा सकेगी। कहां पेश की गई है कार जानकारों के मुताबिक TATA मेगापिक्सल को टाटा नैनो के साथ ऑटोमोबाइल बाजार में उतारा जाएगा।

ये कार एक लीटर पेट्रोल में 100 किमी (बैटरी ओनली पावर) का माइलेज दे सकेगी। हालांकि माइलेज के चलते इसका इंजन दमदार होगा इसका भरोसा देना थोड़ा मुश्किल है। 2017 तक होगी भारत में लॉन्च हालांकि ये ऑटो सेक्शन में अब तक की इस तरह की सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी वाली कार बताई जा रही है। ख़बरों की मानें तो इस कार की कीमत 5 से 6 लाख रुपए के बीच हो सकती है। TATA मेगापिक्सल को 82वें जिनेवा मोटर शो में पहली बार पेश किया गया है और ये साल 2017 तक भारतीय बाजार में लॉन्च की जा सकती है।

क्या है एडवांस है इस कार में सच तो ये है कि TATA मेगापिक्सल पेट्रोल से नहीं बल्कि बैटरी से चलती है। हालांकि इस कार को कहीं रोक कर चार्ज नहीं करना पड़ता क्योंकि यह चलते हुए भी चार्ज होती है। टाटा की मेगापिकस्ल में लीथियम आयन फास्फेट बैटरी लगी है जिसे पेट्रोल इंजन जनरेटर कार के चलते हुए भी चार्ज करता है।

पेट्रोल इंजन जनरेटर बेहद कम फ्यूल कंज्यूम करता है जिससे कार का माइलेज सिर्फ पेट्रोल तक सीमित हो जाता है। क्या हैं स्पेसिफिकेशन इस कार में 13 किला वॉट की लीथियम बैटरी लगी है। इस कर के इंजन की पावर 325 cc और टॉप स्पीड 110 kmph है। कार की लंबाई 3505 mm, चौड़ाई 1673 और ऊंचाई - 1405 mm है। कार में 13.5 hp का इंजन है जो 500 nm टॉर्क जनरेट करता है। ये कार सिर्फ 30 मिनट में यह कार 80% तक चार्ज हो जाती है।

Published on: