Tesla कंपनी के अनुसार, यह खामी उसकी इंटरनल जांच के दौरान सामने आई थी, जब फोटोमेट्रिक टेस्ट में लाइट की चमक निर्धारित मानक से अधिक पाई गई। हालांकि, अब तक इस समस्या से किसी भी दुर्घटना या चोट की रिपोर्ट नहीं मिली है।
Tesla लगातार अपनी गाड़ियों को लेकर चर्चा में रहता है। अभी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) ने गुरुवार को घोषणा की कि वह अपनी 63,619 साइबरट्रक्स (Cybertrucks) को वापस बुला रही है। कंपनी ने बताया कि इन वाहनों के सॉफ्टवेयर में एक टेक्निकल दिक्कत पाई गई है, जिसके कारण फ्रंट पार्किंग लाइट्स जरूरत से ज्यादा चमकीली हो रही हैं। यह रोशनी सामने से आने वाले वाहनों के चालकों की दृष्टि को प्रभावित कर सकती है।टेस्ला ने कहा है कि इस समस्या को ठीक करने के लिए ओवर-द-एयर (OTA) सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया गया है, जो ग्राहकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगा। यह अपडेट 13 नवंबर 2023 से 11 अक्टूबर 2025 के बीच बनाए गए साइबरट्रक्स पर लागू होगा।
टेस्ला कंपनी के अनुसार, यह खामी उसकी इंटरनल जांच के दौरान सामने आई थी, जब फोटोमेट्रिक टेस्ट में लाइट की चमक निर्धारित मानक से अधिक पाई गई। हालांकि, अब तक इस समस्या से किसी भी दुर्घटना या चोट की रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे एक दिन पहले टेस्ला ने 12,963 मॉडल 3 और मॉडल Y वाहनों को भी रिकॉल किया था। कंपनी ने बताया कि बैटरी पैक के एक हिस्से में संभावित खराबी के कारण वाहनों की ताकत बाधित हो सकती है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) ने भी टेस्ला के 2.88 मिलियन वाहनों की जांच शुरू की है। ये सभी वाहन कंपनी के फुल सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम से लैस हैं। एजेंसी ने यह कदम 50 से अधिक ट्रैफिक सुरक्षा उल्लंघनों और कई दुर्घटनाओं की रिपोर्ट मिलने के बाद उठाया है। टेस्ला की तीसरी तिमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की, लेकिन लाभ में गिरावट आई है। बढ़ती लागतों ने संचालन पर दबाव बढ़ाया है, जबकि सीईओ एलन मस्क(Elon Musk) का ध्यान अब मुख्य वाहन कारोबार से हटकर अन्य परियोजनाओं की ओर जाता दिखाई दे रहा है।