ऑटोमोबाइल

बिना किसी खर्च कार की माइलेज को ऐसे कर सकते हैं डबल

Car से ज्यादा माइलेज Mileage प्राप्त करने के लिए आपको इन नियमों के अनुसार ही कार को चलाना होगा, जिससे ईंधन Fuel की खपत कम होगी।

2 min read

आज के समय में ईंधन के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, इससे कार चलाने वालों को हमेशा चिंता रहती है। लोगों को ये बात हमेशा सताती रहती है कि कंपनी ने कार का जितना माइलेज बताया है कार उतनी माइलेज क्यों नहीं दे रही है। कई बार क्या होता है कि आप कंपनी के हिसाब से कार को नहीं चलाते हैं, जिसकी वजह से कार कंपनी द्वारा तय की गई माइलेज प्राप्त नहीं कर पाते हैं। आज हम आपको उन टिप्स के बारे में बता रहें, जिनसे आप बेहतरीन माइलेज प्राप्त कर सकते हैं।

रफ्तार
कार चलाते वक्त रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा ही होनी चाहिए। कार को चाहे आप सिटी में चलाए या फिर हाइवे पर, रफ्तार इसी के आसपास ही होनी चाहिए। इस रफ्तार में कार चलाने से इंजन पर लोड कम पड़ता है और माइलेज भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

गियर बदलना
अगर आप गाड़ी को तेज रफ्तार में चलाएंगे तो आपको बार-बार गियर बदलने की जरूरत होगी, जिससे अधिक ईंधन खर्च होता है। जितना ज्याद कम हो सके उतना ज्यादा कम ही गियर का इस्तेमाल करें, जिससे आपकी गाड़ी की माइलेज 20 प्रतिशत तक ज्यादा बढ़ जाएगी।

ऐसे चलाएं कार
हाईवे या शहर जहां भी गाड़ी चलाएं, लेकिन गियर को बदलने का काम बहुत कम ही करें। एक निश्चित गियर पर गाड़ी चलाएंगे तो माइलेज भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

टायर
गाड़ी में एक तय सीमा से ज्यादा चौड़े और बड़े टायर न लगवाएं, क्योंकि इससे गाड़ी की माइलेज कम होने लगती है। आजकल लोग गाड़ियों में चौड़े टायर लगवा लेते हैं और फिर माइलेज को दोष देते हैं।

क्लच का इस्तेमाल
जितना कम हो सके उतना ही कार का क्लच यूज करें, क्योंकि बार-बार क्लच दबाने से कार के इंजन पर लोड पड़ता है, जिससे माइलेज कम हो जाती है।

सर्विस
कार में व्हील रोटेशन जरूर करवाएं, धुआं निकले तो सर्विस स्टेशन पर जाएं और फ्यूल टैंक की ठीक से बंद करें, क्योंकि अगर वो ठीक से बंद नहीं होगा तो ईंधन बाहर निकल सकता है।

ये भी पढ़ें

Akshaya Tritiya के मौके पर इन कारों पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट
Published on:
18 Apr 2018 12:40 pm
Also Read
View All