Top 3 Budget Electric Cars: भारत में बजट इलेक्ट्रिक कारों की तलाश कर रहे हैं? यहां जानिए टॉप 3 किफायती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में, जो 10 लाख रुपये से कम में दमदार रेंज और शानदार फीचर्स के साथ आती हैं।
Top 3 Budget Electric Cars Under 10 Lakh: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, सरकार की नई नीतियां और इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों की रुचि इसका बड़ा कारण हैं। हालांकि, लोग अब भी इलेक्ट्रिक कार की रेंज और कीमत को लेकर चिंतित रहते हैं। अच्छी बात यह है कि Tata, MG और Mahindra जैसी कंपनियां अब किफायती इलेक्ट्रिक कारें पेश कर रही हैं, जो अच्छी रेंज और दमदार परफॉर्मेंस आती हैं। यहां हम आपको भारत की 3 सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं, जो 10 लाख रुपये से कम में मिलती हैं।
MG Motor India ने हाल ही में अपनी अपडेटेड Comet EV लॉन्च की है। यह कार पांच वेरिएंट्स Executive, Excite, Excite Fast Charge, Exclusive और Exclusive Fast Charge में आती है। इसमें 17.4kWh की बैटरी दी गई है, जो 230km (IDC) की रेंज देती है। इसका मोटर 41.42bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल |
|---|---|
| बैटरी पैक | 17.4kWh |
| रेंज | 230km (IDC) |
| पावर | 41.42bhp |
| टॉर्क | 110Nm |
| कीमत | ₹7 लाख – ₹9.84 लाख |
भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। यह दो बैटरी ऑप्शन 19.2kWh और 24kWh के साथ आती है। छोटी बैटरी के साथ यह 223km की रेंज मिलती है, जबकि बड़ी बैटरी 293km की दूरी तय कर सकती है। 19.2kWh बैटरी पैक के साथ 61bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क मिलता है, जबकि 24kWh बैटरी पैक 75bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क देता है। इसकी शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट 11.14 लाख रुपये में उपलब्ध है।
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल |
|---|---|
| बैटरी पैक | 19.2kWh / 24kWh |
| रेंज | 223km / 293km |
| पावर | 61bhp / 75bhp |
| टॉर्क | 110Nm / 114Nm |
| कीमत | ₹7.99 लाख – ₹11.14 लाख |
Tata Punch EV, Acti.ev प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसे दो बैटरी ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें 25kWh और 35kWh विकल्प मौजूद हैं। छोटी बैटरी 315km की रेंज देती है, जबकि बड़ी बैटरी 421km तक जा सकती है। इसका स्टैंडर्ड वर्जन 82bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क देता है, जबकि लॉन्ग-रेंज वर्जन 122bhp की पावर और 190Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है।
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल |
|---|---|
| बैटरी पैक | 25kWh / 35kWh |
| रेंज | 315km / 421km |
| पावर | 82bhp / 122bhp |
| टॉर्क | 114Nm / 190Nm |
| कीमत | ₹9.99 लाख से शुरू |