हम कम बजट में ज्यादा से ज्यादा माइलेज चाहते हैं।इसलिए आज हम आपको ऐसी कारें बताएंगे जो ये दोनो शर्ते पूरी करती है.
नई दिल्ली: नौकरी मिलने के बाद गाड़ी खरीदने का सभी को शौक होता है और पहली नौकरी में गाड़ी खरीदने के फैसले को जो चीज सबसे ज्यादा प्रभावित करती है वो होती है बजट। हम कम बजट में ज्यादा से ज्यादा माइलेज चाहते हैं।इसलिए आज हम आपको ऐसी कारें बताएंगे जो ये दोनो शर्ते पूरी करती है।३ लाख के बजट के अंदर आपको 25 किमी का माइलेज मिल सकता है।
रेनो क्विड
रेनो अपनी लॉन्चिंग के टाइम से ही डिमांड में है।कार बाजार में मारुति के एकक्षत्र राज्य को खत्म करने का श्रेय इसी को जाता है।स्टाइलिश व बोल्ड लुक इसका मेन अट्रैक्शन है।ये कार महज 2.91 लाख रुपए से शुरू होती है और 5 लाख रुपए तक जाती है। कार 25.17 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 799 सीसी के पेट्रोल इंजन वाली ये कार 53बीएचपी की पॉवर और 72 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है।
डैटसन रेडी गो
5 रंगों में मिलने वाली ये कार भारत की एंट्री लेवल सेगमेंट की कार है। 2.63 लाख रू से 4.05 लाख रू के बीच मिल जाती है । माइलेज की बात करें तो ये कार 22.07 किमी प्रति घंटे देती है।फीचर्स के मामले में ये रेनो क्विड जैसी ही है।इसमें भी आपको 799सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो कार को 53 बीएचपी की ताकत और 72 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।
मारूति सुजुकी ऑल्टो 800
मारूति का इस सेगमेंट में मारूति का एकक्षत्र राज्य होता है। 24 kmpl माइलेज वाली ये कार 2.78-4.15 लाख तक मिल जाएगी। 35 लीटर कैपासिटी वाले फ्यूल टैंक वाली ये कार 796 सीसी इंजन के साथ आती है।जो 47 बीएचपी की ताकत और 69 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।