ऑटोमोबाइल

UBER से ऑटो बुक करने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब डिजिटल पेमेंट नहीं, ऐसे करना होगा भुगतान

Uber के ये बदलाव भारत में राइड-हेलिंग मार्केट की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिससे ड्राइवरों और पैसेंजर्स दोनों को फायदा हो सके।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2025, 12:45 PM IST
Uber updates auto-rickshaw payment terms

Uber New Policy: Uber ने अपनी नई पॉलिसी के तहत ऑटो-रिक्शा राइड्स के लिए डिजिटल पेमेंट बंद कर दिया है। अब ऐप में राइडर्स को नोटिफिकेशन मिलेगा - 'ऑटो अब सिर्फ कैश में' (Auto is now cash-only), जिसका मतलब है कि अब पेमेंट सिर्फ नकद में किया जाएगा।

UPI पेमेंट का विकल्प अभी भी मौजूद

हालांकि Uber ऐप के जरिए डिजिटल पेमेंट नहीं किया जा सकेगा, लेकिन पैसेंजर चाहें तो सीधे ड्राइवर को UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं। कई ड्राइवर अपने पर्सनल UPI अकाउंट से पेमेंट स्वीकार करते हैं, जिससे कैश की परेशानी से बचा जा सकता है।

ड्राइवरों के लिए नया सब्सक्रिप्शन मॉडल

Uber ने ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों के लिए कमीशन मॉडल की जगह सब्सक्रिप्शन मॉडल लागू किया है। अब ड्राइवरों को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के लिए मासिक या साप्ताहिक फीस देनी होगी, लेकिन हर राइड का पूरा किराया वे खुद तय कर सकेंगे।

इस बदलाव का मकसद लोकल राइड-हेलिंग कंपनियों से बढ़ते कॉम्पटीशन को देखते हुए Uber को मजबूत बनाना और ड्राइवरों के ज्यादा कमीशन को लेकर चली आ रही शिकायतों को दूर करना है।

Uber के ये बदलाव भारत में राइड-हेलिंग मार्केट की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिससे ड्राइवरों और पैसेंजर्स दोनों को फायदा हो सके।

Updated on:
19 Feb 2025, 12:45 PM IST
Published on: