ऑटोमोबाइल

VINFAST: भारत में वियतनाम की इस इलेक्ट्रिक कार कंपनी की एंट्री; टाटा, महिंद्रा और MARUTI को मिलेगी टक्कर

Bharat Mobility Expo 2025: अगले दो सालों में भारत में 17 लाख रुपये से ऊपर वाले ईवी सेगमेंट में तेजी देखने को मिल सकती सकती है, जिसका फायदा उठाने वाली कंपनियों में से एक Vinfast होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2024, 12:55 PM IST
vinfast vf e34

Bharat Mobility Global Expo 2025: वियतनाम की ईवी मैन्युफैक्चरर कंपनी विनफास्ट (Vinfast) जनवरी 2025 में होने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो से भारत में अपनी आधिकारिक शुरुआत करेगी। इससे पहले फरवरी में ब्रांड ने चेन्नई के बाहर नई कंस्ट्रक्शंस फैसिलिटी की घोषणा की थी, यहां तक ​​कि इसका शिलान्यास भी कर दिया था। फिलहाल Vinfast अब भारत में पैर पसारने के लिए तैयार है, आगामी ऑटो एक्सपो में अपने प्रोडक्ट लाइनअप को पेश करेगी।

विनफास्ट का फ्यूचर प्लान?

उम्मीद है कि विनफास्ट VF e34 से लेकर अपनी मेन Vf7 SUV तक गाड़ियों के पूरे लाइनअप को पेश करेगी। ब्रांड भारत में अपने सेल्स प्लान और शोरूम्स की घोषणा भी कर सकती है, जिसका संचालन 2025 की दूसरी छमाही से शुरू होने की उम्मीद है। चाइनीज ब्रांड BYD की तरह, विनफास्ट के पूरे लाइन-अप में इलेक्ट्रिक मॉडल्स ही मौजूद हैं। भारत में यह दूसरी पूरी तरह से इल्क्ट्रिक कार कंपनी होगी।

VF e34 होगा पहला मॉडल?

अगले दो सालों में भारत में 17 लाख रुपये से ऊपर वाले ईवी सेगमेंट में तेजी देखने को मिल सकती सकती है, जिसका फायदा उठाने वाली कंपनियों में से एक Vinfast होगी। भारतीय कार बाजार में विनफास्ट के पहले मॉडल के रूप में VF e34 के आने की संभावना है। इसका मुकाबला मारुति ई विटारा, हुंडई क्रेटा ईवी, एमजी जेडएस ईवी, महिंद्रा बीई6, टोयोटा अर्बन क्रूजर ईवी और स्कोडा कुशाक ईवी जैसी कारों से होगा।

Updated on:
27 Dec 2024, 12:55 PM IST
Published on: