ऑटोमोबाइल

Why are Tyres Black: गाड़ियों के टायरों का रंग काला ही क्यों होता है? इसके पीछे ये है साइंस

Why are Tyres Black: कार या बाइक के टायर का रंग काला क्यों होता है? ये यूं ही नहीं है, आइए Tyre Color के पीछे के साइंस को समझते हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2025, 6:58 PM IST
Why Are Tyres Black, tyre black color, car tyre color, bike color,
Why are tires black: जानिए टायर का रंग काला क्यों होता है (प्रतीकात्मक फोटो)

Why Are Tyres Black: टायरों का रंग हमेशा काला ही क्यों होता है? शायद आपने इस सवाल पर कभी गौर नहीं किया हो लेकिन इसका एक वैज्ञानिक और तकनीकी कारण है। टायरों का काला रंग (Car Bike Tyre Black) न सिर्फ देखने में आकर्षक लगता है बल्कि यह टायर की मजबूती और सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं कि टायरों के काले रंग के पीछे का असली कारण (Tyre Black Color Reason) क्या है?

Why are tires black: कार्बन ब्लैक का इस्तेमाल

टायरों के काले रंग के पीछे की मेन वजह कार्बन ब्लैक है। यह एक प्रकार का काले रंग का महीन पाउडर होता है जो रबर के मिश्रण में मिलाया जाता है। कार्बन ब्लैक को टायर बनाते समय उपयोग करने से रबर की मजबूती बढ़ जाती है और घिसने से भी बचाता है।

UV और ओजोन से सुरक्षा (Science Behind Tires Black Color)

कार्बन ब्लैक रबर को अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों और ओजोन से होने वाले नुकसान से बचाता है। सूरज की तेज किरणें रबर को समय के साथ कमजोर कर सकती हैं लेकिन कार्बन ब्लैक इसके हानिकारक प्रभावों से बचाव करता है। इसके कारण टायर की लाइफ बढ़ जाती है।

टायर की गर्मी पर कंट्रोल

जब टायर सड़क पर चलते हैं तो उनमें बहुत ज्यादा गर्मी पैदा होती है। कार्बन ब्लैक इस गर्मी को कंट्रोल करता है और टायर के रबर को ज्यादा घिसने से बचाता है। इससे टायर लंबे समय तक मजबूत बने रहते हैं जो कार की सेफ्टी और परफॉर्मेंस ममें अहम भूमिका निभाता है।

किफायती कीमत में ज्यादा फायदेमंद

कार्बन ब्लैक का इस्तेमाल रबर के मिश्रण में करना न केवल टायर को मजबूत बनाता है बल्कि यह सस्ता और प्रभावी तरीका भी है। यह अन्य रसायनों की तुलना में किफायती है जिससे टायर की उत्पादन लागत कम होती है। इसलिए, अधिकांश टायर निर्माता कार्बन ब्लैक का उपयोग करते हैं।

Updated on:
13 May 2025, 6:58 PM IST
Published on: