अयोध्या

आप प्रदेशध्यक्ष सभाजीत सिंह का आरोप नाकामियों को छुपाने के लिए सरकार आवाज उठाने वालों पर दर्ज कर रही केस

मिर्जापुर में सरकारी स्कूल की लापरवाही उजागर करने वाले पत्रकार के समर्थन में खड़ी हुई आप
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2019, 6:35 PM IST
Feature image

अयोध्या : देश की बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर दर्ज कर रही है| मुकदमा मिर्जापुर में मिड डे मील के तहत बच्चों को नमक रोटी दिए जाने की खबर का खुलासा करने वाले पत्रकार पर फर्जी तरीके से कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है | आम आदमी पार्टी इसकी निंदा करती है और सरकार से मांग करती है की पत्रकार पर दर्ज किए गए मुकदमे को तत्काल वापस ले | ये कहना है आम आदमी के नवागत प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का |

मिर्जापुर में सरकारी स्कूल की लापरवाही उजागर करने वाले पत्रकार के समर्थन में खड़ी हुई आप

पत्रिका टीम से बात करते हुए सभाजीत सिंह ने प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा जिला विद्यालय निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने को नाकाफी बताते हुए कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक और निजी स्कूलों की मिलीभगत से शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में गरीबों के बच्चों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा था | इसके लिए शिक्षा अधिकारियों के और निजी स्कूलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की | जिससे भविष्य में गरीबों के बच्चों को कानून का लाभ से वंचित करने में अधिकारी और निजी स्कूल साहस न कर सके |

आप ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर सरकारी स्कूलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता करे उजागर

श्री सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी हेल्पलाइन नंबर 97 92 72 9747 जिस पर व्हाट्सएप के जरिये प्रदेश की जनता से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से यह अपील है कि सरकारी प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील के तहत खाने की सामग्री का स्वयं निरीक्षण करें कमियां पाए जाने पर उसका वीडियो बनाएं फोटो खींचे और सोशल मीडिया पर भेजें और इसे आम आदमी पार्टी को भी टैग करने का अनुरोध किया है |

Published on: