अयोध्या

उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में वृद्धि के खिलाफ 5 सितम्बर को बड़ा जन आन्दोलन खड़ा करेगी आप

आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का आरोप दिल्ली में नही होता एक भी यूनिट विद्युत् उत्पादन फिर भी 200 यूनिट बिजली फ्री यूपी में मची है लूट
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 3:57 PM IST
Aap will perform against electricity bill hike In UP On 5 September
उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में वृद्धि के खिलाफ 5 सितम्बर को बड़ा जन आन्दोलन खड़ा करेगी आप

अयोध्या : उत्तर प्रदेश में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आम आदमी पार्टी एक बड़ा जन आन्दोलन खड़ा करेगी | ये जानकारी आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने पत्रिका टीम से बात करते हुए दी | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा यूपी सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई वृद्धि आम आदमी की जेब पर डाका है | इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता 5 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर बिजली बिल की प्रतियां जलायेगे और राज्यपाल महोदया जी को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंप कर बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग करेंगे |

आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का आरोप दिल्ली में नही होता एक भी यूनिट विद्युत् उत्पादन फिर भी 200 यूनिट बिजली फ्री यूपी में मची है लूट

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार जो लगातार बिजली के दाम बढ़ाकर आम आदमी की इस मंदी के दौर में कमर तोड़ रही है और दूसरी ओर दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार जो इसी मंदी में आम आदमी की बचत करवा कर सहारा बन रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को केजरीवाल से सीख लेनी चाहिए । कि जिस दिल्ली प्रदेश में एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं होता है फिर भी अरविंद केजरीवाल की सरकार 200 यूनिट तक बिजली फ्री देती है तो फिर उत्तर प्रदेश की सरकार ऐसा क्यों नहीं करती उल्टे बिजली की दर बढ़ा रही है |

Published on: