अयोध्या

सभी विश्वविद्यालय और प्राइवेट कालेज एक एक गाँव लें गोद – राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 4:49 PM IST
Acharya Narendra Dev Agricultural University Kumarganj convocation
सभी विश्वविद्यालय और प्राइवेट कालेज एक एक गाँव लें गोद - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

अयोध्या : कुमारगंज के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय ( Acharya Narendra Dev Agricultural University पहुंची प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ( Governer Anandi Ben Patel ) अभिभावक के साथ एक ग्रहणी के रूप में भी नजर आई।उन्होंने महिलाओं को पोषित खाना बनाने की अपील की तो पशुपालन पर भी ध्यान देने की बात कही।स्वच्छता अभियान की बात चलाई तो स्वस्थ रहने के लिए पानी पुरी चाट और फास्ट फूड से भी परहेज करने की सलाह दी। सभी विश्वविद्यालयों व प्राइवेट कॉलेजों को एक-एक गांव गोद लेने की भी सलाह दी।प्राइमरी बच्चों को घुमाने के लिए रविवार को विश्वविद्यालय व प्राइवेट कॉलेजों से बस उपलब्ध कराने की भी बात कही। विश्वविद्यालय ने अपनी पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए नई परंपरा के तहत कुलपति जे एस संधू ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का फूलों से नहीं फलों से स्वागत किया।

अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुमारगंज ( Kumarganj University ) पहुंची प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अभिभावक के साथ-साथ एक ग्रहणी के रूप में भी नजर आई। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गृह विज्ञान भी पढ़ा रहा है क्या उन बच्चियों को यह भी पढ़ा रहा है कि घरों में पोषित खाना कैसे बनाया जाए। बच्चों को कैसे खाना खिलाया जाए।गर्भवती महिलाओं को कैसे खाना दिया जाए।बुजुर्गों को किस तरह का भोजन दिया जाए।अगर यह नहीं पढ़ाया जा रहा है तो विश्वविद्यालय अपने सिलेबस में ये भी शामिल करें। उन्होंने कहा कि बीमारियों से दूर रहना है तो पोषण युक्त भोजन जरूरी है। स्वस्थ रहना है तो पानी पूरी चाट वो फास्ट फूड से परहेज करें।उन्होंने कहा कि पहले के जमाने में लोग पशुपालन करते थे घरों में दूध होता था लोग दूध पीते थे और स्वस्थ रहते थे लेकिन अब घरों का दूध डेयरी में जा रहा है और लोग दूध पीने के बजाय पानी पूरी चाट व फास्ट फूड पर ध्यान दे रहे हैं।

अयोध्या में बोलीं राज्यपाल जब पीएम ने उठायी झाड़ू तो लोगों ने कंसे व्यंग अब स्वक्षता अभियान बना मिसाल

प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जब झाड़ू लेकर बाहर निकले तो लोग व्यंग करने लगे कि एक प्रधानमंत्री झाड़ू लेकर निकला है एक प्रधानमंत्री शौचालय बनवा रहा है लेकिन अब इसका परिणाम लोगों के सामने आ रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि देश को स्वस्थ रखना है तो पॉलिथीन मुक्त भारत बनाना होगा।उन्होंने विश्वविद्यालय और कॉलेजों को सलाह देते हुए कहा कि वे एक-एक गांव को गोद ले और उनकी लाइफ स्टाइल बदलने में सहयोग करें। प्राइमरी स्कूल के बच्चों का खास ख्याल रखते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्राइमरी स्कूल के बच्चे टूर पर घूमने नहीं जा पाते उनकी गरीबी उनके आड़े आती है उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय व प्राइवेट स्कूल रविवार के दिन अपनी बसें प्राइमरी स्कूल को उपलब्ध कराएं ताकि प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी घूम टहल सके। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मेधावी छात्र छात्रों को गोल्ड मेडल वितरित किया। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल के बच्चों को कॉपी व फल वितरित किया।

Updated on:
4 Sep 2019, 4:49 PM IST
Published on: