अयोध्या

Ayodhya : अयोध्या में एडीओ पंचायत की गौ भक्ति,खुद ही गौशाला में दे रहे गोवंशों को चारा

अयोध्या के मिल्कीपुर में गोवंशों के प्रति एक अधिकारी के इस अनुराग को लेकर लोग कर रहे तारीफ जमकर वीडियो हो रहा वायरल
2 min read
Jul 29, 2019
ADO Panchayat Vinod Singh serving in Gaushala In Ayodhya
Ayodhya : अयोध्या में एडीओ पंचायत की गौ भक्ति,खुद ही गौशाला में दे रहे गोवंशों को चारा

अयोध्या : उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) की सरकारी गौशालाओं में गोवंशों ( govansh ) की उपेक्षा का मामला जब मीडिया ( Media ) में आया तो जहां एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( UP Cm Yogi Adityanath ) ने कार्यवाही का चाबुक चलाया .वहीँ सरकारी सेवा में कार्यरत कई अफसरों की गौभक्ति भी सामने आ गयी . एक ऐसे ही गौभक्त ( Gaubhakt ) इन दिनों अयोध्या में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं जो अपने हांथों से गौशाला ( cowshed )में गाय और गोवंशों को चारा दे रहे हैं और उनकी सेवा कर रहे हैं . हम बात कर रहे हैं मिल्कीपुर ( Milkipur ) के पलिया माफी ( Palia Mafi ) गौशाला में एडीओ पंचायत विनोद सिंह ( ADO Panchayat Vinod Singh )की जिनकी गौ भक्ति ( Gau Bhakti ) इन दिनों शोशल मीडिया ( social media )में वायरल ( Viral ) हो रही है .

अयोध्या के मिल्कीपुर में गोवंशों के प्रति एक अधिकारी के इस अनुराग को लेकर लोग कर रहे तारीफ जमकर वीडियो हो रहा वायरल

दरअसल एडीओ पंचायत साहब अपने कार्यक्षेत्र में स्थित एक गौशाला ( Gaushala ) में गायों की सेवा अपने हांथों से कर रहे थे ,इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर शोशल मीडिया में वायरल कर दिया . जिसके बाद एडीओ पंचायत विनोद सिंह चर्चा का केंद्र हैं .वीडियो में एडीओ पंचायत पूरी निष्ठा के साथ गौ सेवा कर रहे हैं और नांद में चूनी भूसी मिलाकर गाय को खिला रहे हैं , इतना ही नहीं वह गायों की सेवा कर रहे हैं गाय को पानी पिला रहे हैं गाय को खिलाने के लिए नॉद तक गायों को बुला भी रहे हैं .

ये भी पढ़ें -

अयोध्या की बैसिंग गौशाला में गोवंशों की मौत के बाद सीएम योगी ने कर दिया था पांच अधिकारियों को सस्पेंड

चर्चा इस बात की भी है की हो सकता है एडीओ पंचायत विनोद सिंह ने खुद ही ये वीडियो बनवाकर वायरल कराया हो लेकिन कुछ भी हो अगर अधिकारी प्रसिद्धि पाने के लिए भी ऐसा कर रहे है तो भी कम से कम गोवंशों के लिए ये एक अच्छी पहल है .बताते चलें कि अयोध्या के बैसिंग गौशाला ( Baising Gaushala Ayodhya ) में कुछ दिनों पहले दर्जनों गोवंशों की मौत का मामला सुर्ख़ियों में आया था ,पत्रिका उत्तर प्रदेश सहित अन्य मीडिया माध्यमों में खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले पर सखित दिखाते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया था और डीएम अयोध्या को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था .

Published on:
29 Jul 2019 03:37 pm
Also Read
View All
चढ़ावा चोरी मामला: कांग्रेस सांसद बोले- अयोध्या राम मंदिर के नाम पर देश को गुमराह कर रही है भाजपा, संबित पात्रा को भी दिया करारा जवाब

अयोध्या राम मंदिर में बड़ा बदलाव: अब नई टीम संभालेगी पूरी व्यवस्था, जानिए क्या-क्या बदलेगा?

‘कांग्रेस-सपा ने हमेशा भगवान राम को नकारने की कोशिश की’, अयोध्या राम मंदिर मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री का प्रमोद तिवारी को करारा जवाब

Ayodhya News: ‘गलत काम करने वाले जेल में हैं, मंदिर का काम सही से चल रहा है’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति का विरोध, रामदल के अध्यक्ष बोले- सरकार किसी भी तरह से दखल न दे