यूपी में फिर शुष्क हुआ मौसम, उमस बढ़ी
यूपी में 10 दिनों से हो रही बारिश के मौसम में बदलाव आया है। अब अगले 48 घण्टों के बाद ही बारिश की संभावनाएं बन रही है। जिसके बाद एक बार फिर 75 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी।
48 घण्टे के लिए रुकी यूपी में तूफानी बारिश
यूपी में अगले 48 घण्टें में कई जनपदों में हो रही भीषण बारिश रुक गया है। जिसके कारण एक बार फिर गर्मी से हो रही उमस लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है। 48 घमते के बाद फिर मौसम सुहाना होगा। और तूफानी बारिश होगी।
हवाओं के रुक से बदला मौसम
अयोध्या के नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में स्थिति मौसम विभाग के विशेषज्ञ के मुताबिक हवाओं के रुख में हो रहे बदलाव के कारण बारिश पर भी असर आया है। और 48 घण्टे के बाद एक बार फिर हवाओं के रुख में परिवर्तन के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है।
प्रदेश में बारिश की संभावनाओं पर बांटे गए जोन
बीते दिनों मानसून से हो रही बारिश से प्रदेश के जनपदों को रेड जोन, ऑरेंज जोन और यलो जोन रखा है। इन जनपदों में ऑरेंज जोन अधिक बारिश और यलो जोन में हल्की बारिश की संभावना बताई गई है। वहीं रेड जोन बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला जिले को रखा गया है।
यूपी के अलग अलग जनपदों में होगी बरसात
ऑरेंज जोन में अमरोहा, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर, अलीगढ़, औरैया, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बांदा, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट,, इटावा, फतेहपुर, गौतम बुध नगर, गाजियाबाद, हमीरपुर, हापुड़, जालौन, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सहारनपुर, संभाली, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती
इस जनपदों में कम होगी बारिश
यलो जोन में अमरोहा, अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, आजमगढ़, बलिया, बस्ती, अंबेडकरनगर, आगरा, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मऊ, रायबरेली, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, सुलतानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कासगंज के नाम शामिल हैं। वहीं अभी किसी भी जिले में रेड जोन घोषित होने की संभावना नही जताई जा रही है।