अयोध्या

हार से बौखलाए अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा-अयोध्या की हार, मिल्कीपुर की जीत…

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम आने के बाद समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। आइये बताते हैं उन्होंने क्या कहा ? 
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Feb 2025, 3:54 PM IST
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव सरकार पर हमलावर दिखें। उन्होंने मतदान करा रहे अधिकारीयों के लिए पुरस्कार की बात कही। अखिलेश यादव ने अयोध्या की हार और मिल्कीपुर की जीत पर भी तुलनात्मक बयान दिया। 

अखिलेश यादव ने क्या कहा ? 

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने आपने उत्तर प्रदेश की लूट देखी है। जो लोग मिल्कीपुर जीतकर के कोई संदेश देना चाहते हैं। अयोध्या की हार, मिल्कीपुर की जीत बराबर नहीं कर सकती है। अयोध्या की हार हमेशा-हमेशा के लिए अयोध्या की हार रहेगी। मिल्कीपुर की जीत उसका बदला नहीं हो सकता है। 

अयोध्या का बदला कुछ नहीं हो सकता 

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जो लोग ये कह रहे हैं कि मिल्कीपुर जीतकर के बदला ले लिया अयोध्या का बदला कोई नहीं हो सकता। अयोध्या की जनता ने अयोध्या में जिताया था। ये चुनाव भी जीत जातें लेकिन उन्होंने बड़े पैमाने पर बेईमानी की है। इस तरह का जो काम किया है चार सौ तीन में आकर चार सौ बीसी नहीं चले वाली है आने वाले दिनों में।

मिल्कीपुर में सपा की हुई हार 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की बड़ी हार हुई है। सपा ने अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद सिंह ने बेटे अजित प्रसाद को चुनावी मैदान में उतरा था। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में चन्द्रभानु पासवान को टिकट दिया था। बीजेपी ने सपा को 61 हजार मतों से करारी शिकस्त दी है। 

Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका