
Akhilesh Yadav Rally in Milkipur: समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्याके मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया।अखिलेश की जनसभा हरिंग्टनगंज के किसान इंटर कॉलेज मैदान में हुआ। अखिलेश यादव ने अजित प्रसाद को जिताने के लिए जनता से आवाह्न किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंच पर उपस्थित सभी नेताओं का स्वागत किया। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सबकी नौकरी छीन ली। अजित प्रसाद यहां से जीतकर जा रहे हैं। बीजेपी ने जान बूझकर चुनाव नहीं होने दिया। जब से भारतीय जनता पार्टी अयोध्या हारी है तब से उन्हें नींद नहीं आ रही है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ की ही तरह मिल्कीपुर में भी महाकुंभ हो रहा रहा है। ये माहकुंभ समाजवादियों का महाकुंभ हो रहा है। ये महाकुंभ साम्प्रदयिकता को चुनौती देता है। इस बार के चुनाव में भाजपा हार रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में अभी भी अपने परिवारजानो को ढूंढ रहे हैं। जिन्होंने दवा किया था कि हम 100 करोड़ लोगों के स्नान का इंतजाम किये हैं लेकिन सरकार कुछ लोगों को भी स्नान नहीं करा पायी। सबको महाकुंभ से खदेड़ दिया गया। सरकार कोई स्नान नहीं करा पायी।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो घटना अयोध्या में हुई है कोई कल्पना नहीं कर सकता है। बेटी के साथ जो हुआ उस पर सांसद अवधेश प्रसाद भावुक हुए तो उन्होंने कहा कि ‘ढोंग’ कर रहे हैं। अरे! हम समाजवादी हैं हमे दुख होता है।
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि योगी हमे परिवारवादी कहते हैं मैं उन्हें बता दूं कि यदि गोरखपुर में यदि उनके मामा नहीं होते तो सीएम योगी उत्तर प्रदेश में नहीं होते। हम तो पुरे उत्तर प्रदेश को अपना परिवार मानते हैं।
10 फरवरी को निर्वाचन कार्य पूर्ण करा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 273-मिल्कीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 3,70,829 है, जिसमें पुरुष मतदाता 1,92,984 तथा महिला मतदाता 1,77,838 व तृतीय लिंग के सात मतदाता है।
डिंपल यादव मंडल में पहली बार रोड शो करने आ रही हैं और रोड शो के जरिए मिल्कीपुर की एक लाख 77 हजार 838 महिला वोटरों को रिझाएंगी। डिंपल की कोर कमेटी की मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज, कैराना की सांसद इकरा हसन एवं मछली शहर की विधायक रागिनी सोनकर भी शोभा बढाएंगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या के मिल्कीपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर पलटवार कर करारा जवाब दिया है।