19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला

UP Deputy CM Brajesh Pathak: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में 'बीमारू' रहा उत्तर प्रदेश आज सीएम योगी के नेतृत्व में रेवेन्यू सरप्लस और नंबर-1 राज्य बन चुका है। उन्होंने अयोध्या धाम के विकास के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
2 min read
Google source verification
Brajesh Pathak

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। (Image: IANS)

Brajesh Pathak Praises Yogi Adityanath Ayodhya Development:उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने विकास और कानून-व्यवस्था दोनों में प्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बना दिया है।

ब्रजेश पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने अयोध्या धाम का विकास कर उसे नंबर-1 स्थान पर पहुंचाया। समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश ‘बीमारू’ राज्य था। आज यह राजस्व अधिशेष वाला राज्य बन चुका है और देश में नंबर-1 राज्य के रूप में उभरा है।

बीजेपी सरकार में यूपी विकास और कानून-व्यवस्था नंबर 1

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में आज कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन जनता अच्छी तरह समझती है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने विकास और कानून-व्यवस्था के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाकर दिखा दिया है।

सपा के राज में चरम पर था अपराध और पिछड़ापन

उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि पहले प्रदेश बदनाम था, अपराध और पिछड़ापन चरम पर था। अब निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव आए हैं। उन्होंने अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल को पिछड़ेपन का प्रतीक बताते हुए वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। ब्रजेश पाठक का यह बयान अयोध्या के विकास कार्यों के संदर्भ में आया है।

योगी सरकार किसानों को दे रही कई गुना ज्यादा एमएसपी

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश के शासनकाल में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मात्र 1,310 रुपये और गेहूं का 1,400 रुपये था। जबकि पिछले साल भाजपा सरकार ने धान का एमएसपी 2,385 रुपये और गेहूं का 2,450 रुपये तय किया। शाही ने कहा कि अब वे खुद तुलना करके देखें कि उनके समय में क्या स्थिति थी और आज किसान कितना लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में कई गुना अधिक एमएसपी दे रही है।

अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री मनोज कुमार पांडे ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के वीडियो बनाकर नई परंपरा शुरू करना लोकतंत्र के लिए खतरा है। राजनीति में सहमति-असहमति होती है, लेकिन मर्यादा जरूरी है। सपा के ऐसे वीडियो लोकतंत्र की गरिमा घटा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग