अयोध्या

अखिलेश यादव का भाजपा पर करारा हमला, कहा- ‘जो चुनाव टालेंगे वो हारेंगे’

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या में कहा कि जिन्होंने चुनाव टाले हैं वे हारेंगे।

2 min read
Nov 17, 2024
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा को उपचुनाव हारने का एहसास हो गया था, इसी कारण चुनाव टाल दिए गए।

चुनाव टालने की क्या बताई वजह

सपा नेता ने कहा कि 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले थे। बाहर रहने वाले लोग त्योहारों पर छुट्टी पर घर आए थे। उन्होंने मन बना लिया था कि 13 नवंबर को भाजपा को हराकर वापस काम पर जाएंगे। इस बात की भनक भाजपा को लग गई थी। इसलिए चुनाव 13 से 20 नवंबर को टाल दिए। जो टालेंगे वो चुनाव हारेंगे।

खाद डीएपी को लेकर घेरा

इसके अलावा उन्होंने कहा कि बुनियादी सवाल वही है। आज भी खाद नहीं है, डीएपी नहीं है। वे किसानों के धान की कीमत नहीं दे पाए। अगली फसल की कोई तैयारी नहीं है। बिजली महंगी है। नौकरी, रोजगार के लिए लोगों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। जो लोग 'वन नेशन, वन इलेक्शन', का दावा करते हैं, वे परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं। इन्होंने रिकॉर्ड परीक्षा कराने का दावा किया था। रिकॉर्ड परीक्षाओं में 30 प्रतिशत बच्चों की परीक्षा छूट गई थी। ये वही लोग हैं जो परीक्षा टालते हैं।

झांसी अग्निकांड पर सरकार को लताड़ा

अखिलेश यादव ने झांसी की घटना पर कहा कि ये दुखद है कि इस तरह की घटना आज के समय पर हो रही है। इन्हें तभी सतर्क हो जाना चाहिए था, जब गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की जान गई थी। जब कभी भी ये लोग निरीक्षण पर जाते हैं या औचक निरीक्षण करते हैं तो पूरे इंतजाम सही मिलते हैं, लेकिन जैसे ही अधिकारी या मंत्री हटते हैं, अस्पताल वैसे ही हो जाते हैं। क्या सरकार ने पर्याप्त बजट दिया था?, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? यह लापरवाही और सरकार की नजरअंदाजी की वजह से 10 नवजातों की जान गई है और इतना बड़ा नुकसान हुआ है।

अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पहले थोड़ा डरे हुए लग रहे थे, जैसे-जैसे उपचुनाव करीब आ रहे हैं वो थोड़ा हिले हुए दिखाई दे रहे हैं। जनता उनके खिलाफ खड़ी है। ये लोग जो भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, ये अंग्रेजों की भाषा थी।

Also Read
View All
Ram Mandir Scam: व्यापारी का दावा- उसके द्वारा दान की गई 34 किलो चांदी गायब, राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में चौंकाने वाला खुलासा

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट विवाद में पूर्व इंजीनियर ने लगाया 40% कमीशन का आरोप, महंत बोले- ‘मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं’

Ayodhya Ram Mandir: जिस मुद्दे पर मचा है बवाल, उसी पर योगी के साथ खड़े दिखे शंकराचार्य, चंपत राय पर कही बड़ी बात

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला: CM योगी बोले- प्रमाण हो तो SIT को दें, सार्वजनिक न करें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं

‘जिन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं, आज वे उपदेश दे रहे हैं’, CM योगी ने सपा-कांग्रेस पर निकाली भड़ास, राम मंदिर पर भी दिया बयान