
CM योगी ने अयोध्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र बांटे (फोटो-पत्रिका)
CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: अयोध्या में CM योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने ₹378 करोड़ से अधिक की लागत के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय सहित 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र बांटे और जनसभा को संबोधित किया।
अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा- जिन लोगों ने 'कारसेवकों' पर गोलियां चलाईं। जिन्होंने जय श्री राम का नारा लगाने पर भक्तों पर लाठियां चलाईं। वे लोग अब यहां उपदेश दे रहे हैं। इसलिए दोहरे चरित्र को परखो। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर न बन सके, इसके लिए कांग्रेस ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर भी सीएम योगी ने बयान दिया है। सीएम ने कहा कि हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर राम मंदिर दान मामले में अनियमितता की जांच के लिए SIT गठित की है। SIT जांच से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। योगी ने आगे कहा- मैं सभी से कहना चाहता हूं कि भगवान राम भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली कोई बात न कही जाए। यदि किसी के पास कोई सबूत है, तो उसे SIT के सामने पेश किया जाए।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया था। इसके बाद से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अखिलेश यादव ने राम मंदिर में CCTV बंद करके चढ़ावा चोरी करने का भी आरोप लगाया था।
अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि कुंदरकी उपचुनाव में जिस तरह CCTV बंद करके वोट चोरी हुई, ठीक उसी तरह अयोध्या के राम मंदिर में CCTV बंद करके चढ़ावा और चंदे की चोरी की गई है। इसके अलावा सपा अध्यक्ष ने राम नगरी में हो रहे भ्रष्टाचार और जमीन घोटाले को लेकर 'समाजवादी आडिट-2 रिपोर्ट' जारी की थी।
संबंधित विषय:
Updated on:
19 Jun 2026 06:11 pm
Published on:
19 Jun 2026 06:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
