
फोटो सोर्स- X चंपत राय
Chief Minister Yogi Adityanath visit to Ayodhya: अयोध्या में श्री राम मंदिर के दान पात्र से चोरी के मामले की जांच 3 सदस्य एसआईटी कर रही है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 19 से जून शुक्रवार को अयोध्या आ रहे हैं। जिनका प्रोटोकॉल भी जारी किया गया है। प्रोटोकॉल के अनुसार चंपत राय को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान ना आने का अनुरोध किया गया है। प्रोटोकॉल में लिखा गया है कि किसी अन्य को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजें। इसकी जानकारी ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भेज दें। दरअसल मंदिर में दानदाताओं की तरफ से चढ़ाए जाने वाले रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। जिस पर दिन प्रतिदिन नई-नई जानकारियां निकाल कर सामने आ रही है। चर्चाओं का दौर भी जारी है। इन सब के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर के रखरखाव की जिम्मेदारी निभाने वाले चंपत राय विवादों में है। जिसके कारण मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उनसे दूरी बनाने को कहा गया है। किसी भी वीवीआईपी और वीआईपी दर्शनार्थियों के दौरे के दौरान चंपत राय उपस्थित रहते थे। लेकिन अब उन्हें दूर रहने के लिए कहा गया है।
श्री राम मंदिर दान विवाद की जांच कर रही एसआईटी आज चौथे दिन भी ट्रस्ट के कर्मचारी व अन्य लोगोंसे पूछताछ कर रही है। सुबह 8:30 बजे एसआईटी श्री राम मंदिर पहुंच गई। जहां उन्होंने दान पात्र में आने वाले रुपए की गिनती करने वालों से पूछताछ की। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा से भी पूछताछ करने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
इधर बनारस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह श्री राम मंदिर में भी सीईओ की नियुक्ति करने की चर्चा जोरों पर है। इस पद पर किसी आईएएस अधिकारी को लाया जा सकता है जो श्री राम मंदिर से जुड़े फैसलों और मुद्दों पर निर्णय लेगा। ट्रस्ट और सरकार के बीच इस संबंध में चर्च जा रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंदिर के चढ़ावे में चोरी कर रही है और इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं। यह लड़ाई हिस्से के बंटवारे को लेकर हुआ है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सोने की ईंट भी गायब है और बीजेपी चोरी को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चंपत राय और गोपाल राव को गिरफ्तार किया जाना चाहिए जो भगवान के नाम पर लूट रहे हैं। इसकी जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से करानी चाहिए।
चढ़ावा दान पत्र में चोरी के मामले में अब तक पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनमें राम शंकर उर्फ टीन्नू, लवकुश, अनुकल्प, अवनीश, करुणे शामिल है। यह चढ़ावे की रकम को गिनने में लगाया गया था। जिनकी निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए बरामद किए गए।
समाजवादी पार्टी ने श्री राम मंदिर में दर्शनार्थियों से मिलने वाले दान के रुपए की चोरी का मामला उठाया था। सपा शासन में मंत्री रह चुके पवन पांडे ने दावा किया था कि दान पात्र से पांच से सात करोड़ रुपए की चोरी की गई है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मामले को उठाया था। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद शासन ने तीन सदस्य एसआईटी का गठन किया था।
Updated on:
18 Jun 2026 04:16 pm
Published on:
18 Jun 2026 04:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
